फातिमा के सपने में आया अनुराग
दरअसल, फातिमा ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'पिछली रात मैंने अजीब सपना देखा, जो कि किसी बुरे सपने से कम नहीं था। सपना टीवी शो कसौटी जिंदगी की- 2 से रिलेटेड था, जो कि मेरा फेवरेट शो है। मैंने देखा कि अनुराग ने प्रेरणा को मार दिया है। उम्मीद करती हूं कि ये कभी न हो।'
- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- kasauti zindagi ki-2 anurag kills prerna fatima sana seikh post new drama in show kasauti zindagi ki-2
दैनिक भास्कर हिंदी: SERIAL: क्या कसौटी में प्रेरणा का सफर हो रहा खत्म, फातिमा ने दिया हिंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की सबसे पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की- 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिलता है। इस शो के ड्रामे को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी इस शो की बड़ी फैन हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में उन्होंने शो से रिलेटेड एक पोस्ट शेयर की और फिर डिलीट कर दी। इसके बाद से फातिमा और शो दोनों ही चर्चा में बने हुए हैं।


फातिमा ने ये पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही इसे डिलीट कर दिया। फातिमा के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा आम हो गई कि शायद ये शो का स्पॉइलर था। खैर, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो शो के आने वाले एपिसोड में पता चल ही जाएगा।

शो की बात करें तो पार्थ समथान शो में अनुराग के रोल में हैं। वहीं प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडिस निभा रही हैं। शो में हिना खान के बाद अब आमना शरीफ कोमोलिका के किरदार में हैं। बता दें कि शो में मिस्टर बजाज का किरदार करण सिंह ग्रोवर ने निभाया था। हालांकि, अभी वो शो से बाहर हो गए हैं। वहीं कोमोलिका के किरदार में हिना खान ने भी दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते शो छोड़ दिया था।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: TELEVISION: शिल्पा ने सिद्धार्थ संग रिश्ते को स्वीकारा, किए चौंकाने वाले खुलासे
दैनिक भास्कर हिंदी: TELEVISION: ये रिश्ता फेम एक्ट्रेस ने म्यूजिक वीडियो में किया डेब्यू, इस दिन होगा रिलीज
दैनिक भास्कर हिंदी: बॉलीवुड, टेलीविजन में महिला पुलिस की भी एक दुनिया होनी चाहिए : गुलकी
दैनिक भास्कर हिंदी: Cannes: इस बार कान्स में हिस्सा लेंगी हिना खान की ऑनस्क्रीन बेटी, रेड कारपेट पर बिखेरेंगी जलवा
दैनिक भास्कर हिंदी: Fashion: क्या आपने देखा दलजीत कौर का यह वेडिंग लुक, देखकर उड़ जाएंगे होश