दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी खेसारीलाल और काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा‘

Khesari Lal and Kajal Raghwani Litti Chokha to release on Durga Puja
दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी खेसारीलाल और काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा‘
भोजपुरी फिल्म दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी खेसारीलाल और काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा‘

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। ‘लिट्टी चोखा’का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। फिल्म ‘लिट्टी चोखा’के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया, ‘‘हमारी फिल्म पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। इसलिए हमने इसके रिलीज का शुभ मुहूर्त दुर्गा पूजा का रखा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्म हमारी तरफ से तोहफा होगा। ‘लिट्टी चोखा’देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे हमने इसकी कहानी गाँव से निकल कर लायी है, जिसका इंतजार भी सभी कर रहे थे। ’’ 

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani starrer 'Litti Chokha' to release on  THIS date | Bhojpuri Movie News - Times of India

निर्माता ने कहा, ‘‘फिल्म को निर्देशक पराग पाटिल ने बड़ी खूबसूरत से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। आप जब फिल्म देखेंगे तो उम्मीद से कहीं ज्यादा पाएंगे। हमने फ़ल्मि के हर पहलू पर बारीकी से काम किया है। पूरी टीम की मेहनत का नतीजा यह फिल्म है, जो आप दुर्गा पूजा के अवसर पर देख पाएंगे - अपने नजदीक के सिनेमाघरों में। ये बेहद सहज और सरल है, इसलिए मेरी अपील होगी कि आप पूरे परिवार के साथ जाकर फिल्म देखें।’’ गौरतलब है कि ‘लिट्टी चोखा’के लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।
(वार्ता)


 

Created On :   23 Sep 2021 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story