Box office collection: पहले दिन URI ने कमाए इतने करोड़

Box office collection: पहले दिन URI ने कमाए इतने करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई । शुक्रवार को फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई। इस फिल्म में लीड रोल विक्की कौशल कर रहें हैं। पहले ही दिन विक्की की फिल्म ने धमाका कर दिया, ठीक वैसे ही जैसे साल 2016 में देश के जवानों ने पाकिस्तान सीमा में घुसकर किया था। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन इस फिल्म की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म अपने वीकेंड में 15-20 करोड़ की कमाई कर सकती है।

 

"उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को पब्लिक रिव्यू भी काफी अच्छा मिल रहा है। विक्की कौशल की फिल्म "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" 25 करोड़ के बजट में बनी है और इसे लगभग 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी देखने को मिल रही है। इस फिल्म में लोगों को विक्की कौशल का अभिनय काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2016 में पाकिस्तान पर भारत द्वारा हुई सर्जिकल स्ट्राइक से दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा हुआ था। फिल्म के जरिए लोग देख पाएंगे कि देश के जांबाजों ने किस तरह से पाकिस्तानी सीमा पर ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। फिल्म को लेकर सेलेब्रिटीज के रिएक्शन भी आ रहे हैं। 

 

"उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" आरएसवीपी मूवीज के प्रोडक्शन तले बनीं है। आदित्य धार ने इसका डायरेक्शन किया है और म्यूजिक साश्वत सचदेव ने दिया है। इस फिल्म में विक्की कौशल  यामी गौतम  और परेश रावल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की कौशल एक फौजी और यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल भी इसमें इंडियन ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। सभी का काम बेहद उम्दा नजर आ रहा है। 

वहीं मशहूर टीवी स्टार मोहित रैना भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बारे में एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- मजा आ गया उरी देख कर। विक्की कौशल.. बाप रे क्या परफॉर्मेंस है। अद्भुद डायरेक्शन, वाओ सिनेमेटोग्राफी, इंटेंस बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्शन सब परफेक्ट। फिल्म की बात करें तो ये एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है।  

Created On :   12 Jan 2019 9:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story