नीली आंखों वाली ऐश्वर्या को अभिषेक ने किया था कुछ ऐसे प्रपोज

know the unknown facts of aishwarya rai bachchan life on her birthday
नीली आंखों वाली ऐश्वर्या को अभिषेक ने किया था कुछ ऐसे प्रपोज
नीली आंखों वाली ऐश्वर्या को अभिषेक ने किया था कुछ ऐसे प्रपोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खूबसूरत नीली आंखों वाली एक लड़की, जिसने दुनिया की सबसे खूबसूरत युवती का खिताब अपने नाम किया। वह कोई विदेशी युवती नहीं है, बल्कि भारत की एक लड़की है जिसका नाम है ऐश्वर्या राय। विश्व सुंदरी का तमगा लगने के बाद ऐश्वर्या बॉलीवुड की जान बन गई। निर्देशकों ने उनके सामने फिल्मों की लाइन लगा दी। एक के बाद एक फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से उन्होंने यह साबित कर दिया कि ऐसे ही नहीं वो विश्व सुंदरी बन गईं। आज ऐश्वर्या राय का 44 वां जन्मदिन है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को मंगलौर कर्नाटक में कृष्णराज राय और वृंदा राय के घर हुआ था। ऐश्वर्या के पिता पेशे से मरीन इंजीनियर थे। अभी कुछ समय पहले ही उनका निधन भी हो गया है। 

 


 

ऐश्वर्या राय एक ऐसा नाम है जिसके ख्यालों में आते ही एक ऐसी भारतीय महिला की छवि उभरती है, जिसने पूरी दुनिया में भारत की खूबसूरती को एक पहचान दिलाई है। ऐश्वर्या राय ने तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। ऐश्वर्या राय बचपन में आर्किटेक्चर बनने की चाहत रखती थीं, हालांकि बाद में उनका रूझान मॉलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया और आज उनके पास दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब है। ऐश्वर्या की मातृ-भाषा तुलु है, लेकिन इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। उनकी स्कूलिंग (कक्षा 7 तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। इसके बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। इसके बाद मुंबई में उन्होने सांताक्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और फिर डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा में पढ़ाई की। इसी बीच ऐश्वर्या को मॉडलिंग करने के लिए पहला ऑफर मिला। उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से एक ऑफर मिला, तब वे नवीं कक्षा में पढ़ती थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में भी दिखीं। 

 


साल 1994 में बनीं मिस वर्ल्ड

साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया, जहां उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम लहराने के बाद उन्हें मिस फोटोजेनिक के खिताब से भी नवाजा गया। हालांकि पहले रीता फारिया मिस इंडिया रह चुकी थीं। मिस इंडिया बनते ही ऐश्वर्या की झोली में मानो काम की बौछार हो गई। एक के बाद एक फिल्में, विज्ञापन मिलने लगे। 

1997 में शुरू हुआ करियर

साल 1997 में ऐश्वर्या ने तमिल फिल्म "इरूअर" से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें बॉबी देओल के साथ "और प्यार हो गया" फिल्म ऑफर हुई। हालांकि यह फिल्म हिट नहीं हुई। इसके बाद 1998 में ऐश्वर्या ने एस. शंकर की तमिल फिल्म "जीन्स" में काम किया। इस फिल्म ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में आसानी से काम मिलने लगा। 1999 में ऐश्वर्या को संजय़ लीला भंसाली की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" में काम मिला, इस फिल्म ने उनके करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। फिल्म में "नंदिनी" के किरदार के लिए ऐश्वर्या को फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 

पारो के किरदार ने दिलाई नई पहचान

साल 1999 में ही ऐश्वर्या राय को निर्देर्शक सुभाष घई की फिल्म "ताल" में काम करने का चांस मिला। इस फिल्म ने अमरीका में टॉप 20 फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। साल 2000 ऐश्वर्या के करियर ने और बूम किया ओर शाहरुख खान के साथ उन्हें फिल्म "जोश" में काम मिला, इसके बाद अनिल कपूर के साथ हमारा दिल आपके पास है और शाहरूख के साथ मोहब्बतें जैसी कामयाब फिल्में मिली। साल 2002 में एक बार फिर से संजय लीला भंसाली ने उन्हें शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास "देवदास" पर बनी फिल्म में साइन किया। इस फिल्म में वे एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ नजर आईं। उन्होंने फिल्म में पारो के किरदार और अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें दूसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। 

पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित


साल 2004 ऐश्वर्या के करियर के लिए सबसे ज्यादा उपलब्धियों वाला साल साबित हुआ। बता दें कि इसी साल उनका मोम का पुतला लदंन के फेमस मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया। इसके साथ ही अमेरिका की पॉपुलर टाइम मैगजीन ने भी विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में ऐश्वर्या राय का नाम शामिल किया। साल 2006 में ऐश्वर्या राय ने फिल्म "धूम 2" में ऋतिक रोशन के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई और धूम टाइटल सॉन्ग से एक बार फिर से अपने डांस का जलवा दिखाया। साल 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या राय को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया। 


ऐश्वर्या ने पिछले साल "सरबजीत" और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों से फिर से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उनकी अनिल कपूर के साथ आने वाली फिल्म "फन्ने खान" है।
 

 कैसे बनी अभिषक से लव केमिस्ट्री


फिल्म "गुरू" की शूटिंग चल रही थी और अभिषेक बच्चन ने फिल्म में ही इस्तेमाल की गई अंगूठी देते हुए ऐश्वर्या राय को प्रपोज कर दिया। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐश को प्रपोज करने से कुछ साल पहले वह न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। होटल की बालकनी में खड़े होकर एक बार उनके मन में ख्याल आया, "कितना अच्छा हो अगर ऐश्वर्या से उनकी शादी हो जाए"। इसके सालों बाद जब टोरंटो में फिल्म "गुरु" के प्रीमियर के लिए सब न्यूयॉर्क पहुंचे तो उसी होटल की बालकनी में अभिषेक ने प्रपोज कर दिया और ऐश्वर्या भी मना नहीं कर पाईं।  

साल 2006-2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के करीब आए। फिल्म "बंटी और बबली" के गाने "कजरा रे" के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ीं, जिसे दोनों ने शादी के बंधन में बंध कर और पुख्ता कर लिया।  

Created On :   1 Nov 2017 3:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story