शेखर कपूर 22 साल में ही बन गए थे चार्टर्ड अकाउंटेंट, जानिए लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स

Know the unknown life secrets of director shekhar kapur on birthday
शेखर कपूर 22 साल में ही बन गए थे चार्टर्ड अकाउंटेंट, जानिए लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स
शेखर कपूर 22 साल में ही बन गए थे चार्टर्ड अकाउंटेंट, जानिए लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शेखर कपूर बॉलीवुड का एक ऐसा नाम, जिसे लोग सिर्फ एक फिल्ममेकर को तौर पर ही नहीं जानते बल्कि फिलॉसफर के रूप में उन्हें जाना जाता है। आज शेखर कपूर का जन्मदिन है। 6 दिसंबर 1945 को लाहौर के पंजाब में अंग्रेजी शासनकाल में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम कुलभूषण कपूर और मां का नाम शील कान्ता कपूर था। पिता पेशे से डॉक्टर थे तो मां बॉलीवुड के मशहूर एक्टर देव आनंद की बहन थीं। शेखर कपूर के पिता कुलभूषण कपूर नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्म इंडस्ट्री में रखे कदम, लेकिन मां का फिल्म इंडस्ट्री जुड़ाव होने के कारण शेखर कपूर फिल्म के क्षेत्र में आ गए। 

शेखर कपूर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी पढ़ाई की और सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली है। आज शेखर अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। शेखर कपूर के बारे में एक खास बात जो शायद आप नहीं जानते होंगे कि वह महज 22 साल की उम्र में इंग्लैंड के आईसीएईडब्ल्यू से चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए थे। इसके बाद शेखर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक मल्टीनेशनल तेल कंपनी के साथ की थी। 


साल 1975 में आई फिल्म "जान हाजिर है" के जरिए उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। शेखर कपूर के बारे में कहा जाता है कि उन्हें फिल्ममेकिंग की गणित ही नहीं, जिंदगी की साइंस भी मालूम है। शेखर कपूर एक अच्छे कहानी वक्ता भी हैं। उन्होंने एबीपी चैनल पर "प्रधानमंत्री" नाम से दिखाई गई सीरीज में होस्ट की भूमिका भी अदा की और किस्सा गोई के अपने अनोखे तरीके से देश की राजनीति का इतिहास बयां किया। 


1994 में देखा था फिल्म "पानी" बनाने का सपना

साल 2007 में आई इंग्लिश फीचर फिल्म "एलिजाबेथ-द गोल्डन एज" के आठ साल बाद 2015 में शेखर कपूर फिल्म "पानी" से एक बार फिर फीचर फिल्म्स की दुनिया में वापसी करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उम्मीद है कि 2025 तक इस फिल्म के रिलीज किए जाने की संभावना है। साल 2010 में उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां भी हो चुकी थीं। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म के लिए साइन भी कर लिया गया था। सुशांत ने पूरे दो साल तक फिल्म के लिए मेहनत भी की, लेकिन फिर भी फिल्म अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। शेखर कपूर की इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग सन् 1994 में की थी। इसकी कहानी रोमियो और जूलियट के इर्द-गिर्द पानी के नाम पर बंटती हुई दिखाई जानी थी।  


मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा पर लाएंगे टीवी सीरीज

शेखर कपूर की फिल्म पानी ही नहीं पेंडिंग है, बल्कि पानी के अलावा शेखर की एक और फिल्म है, जिस पर काम रूका हुआ है। इस फिल्म का नाम है "द नाइन ओ क्लॉक वार"। इस फिल्म को शेखर कपूर ने अपने ऑस्ट्रेलियन एक्टर और अच्छे दोस्त हेथ लेजर के साथ बनाने की योजना तैयार की थी, लेकिन 2008 में ही हेथ की मौत हो गई। इन दिनों शेखर क्लियोपेट्रा नाम से एक टीवी सीरीज बना रहे हैं। इसकी कहानी प्राचीन मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की कहानी पर आधारित है।


शेखर कपूर की खास फिल्में 


1983 "मासूम", 1987 "मिस्टर इंडिया", "बैंडिट क्वीन" 1994, 2002 द फोर फीदर्स, 2007 एलिजाबेथ "द गोल्डन ऐज", 1998 "एलिजाबेथ", "न्यूयॉर्क आई लव यू" जैसी फिल्में हैं। हालांकि बतौर एक्टर शेखर कपूर सफल नहीं हो पाए, लेकिन आज उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में जाना जाता है।

 

निजी जिंदगी में रहे कई विवाद


शेखर कपूर ने देश के पूर्व पीएम आईके गुजराल की भांजी मेधा गुजराल से शादी की थी।, लेकिन 1994 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति से दूसरी शादी की। 1997 में दोनों का तलाक हो गया, उनकी एक बच्ची कावेरी कपूर हैं। कहा जात है कि प्रीती जिंटा की वजह से उनकी पत्नी सुचित्रा से उनका तलाक हुआ। हालांकि ये सब अफवाहे भी हैं। शबाना आजमी के साथ भी शेखर कपूर के अफेयर की खबरे चर्चा में रहीं। 


शेखर कपूर को मिले ये अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड- 1997 बैंडिट क्वीन
सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म के लिए बाफ्टा अवॉर्ड- 1999 एलिजाबेथ
1999 में फिल्मफेयर स्पेशल ज्यूरी अवार्ड
नेशनल बोर्ड ऑफ रिवॉर्ड अवार्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर- 1998 एलिजाबेथ
बॉलीवुड मूवी अवार्ड - प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड-1999 एलिजाबेथ
साल 2000 में पद्म श्री से हुए सम्मानित
बैंडिट क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड- फिल्म मासूम और बैंडिट क्वीन

Created On :   6 Dec 2017 9:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story