लता मंगेशकर ने 91वीं जयंती पर किशोर कुमार को किया याद

Lata Mangeshkar remembers Kishore Kumar on 91st birth anniversary
लता मंगेशकर ने 91वीं जयंती पर किशोर कुमार को किया याद
लता मंगेशकर ने 91वीं जयंती पर किशोर कुमार को किया याद

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश की प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर ने दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार को उनकी 91वीं जयंती पर याद कर सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है।

लता मंगेशकर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, नमस्कार। आज हमारे किशोर दा की जयंती है। किशोर दा एक हरफन मौला थे। दिन भर सबको हंसाना यह उनका पसंदीदा काम था, मैं तो उनको मिलने के बाद एक पल भी हंसे बिना रह नहीं सकती थी। ये सब होते हुए भी अपने काम में वह 100 पर्सेंट श्योर होते थे।

इसके साथ उन्होंने साल 1974 में आई फिल्म आप की कसम से सदाबहार गीत जय जय शिव शंकर के वीडियो लिंक को साझा किया है, जिसे राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था। यह किशोर कुमार और उनकी मशहूर जुगलबंदियों में से एक है।

लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने 1960 से लेकर 80 के दशक तक कई बेहतरीन गीत साथ में गाए हैं। इनमें तेरे बिना जिंदगी से, गाता रहे मेरा दिल, भीगी भीगी रातों में, देखा एक ख्वाब, तेरे मेरे मिलन की ये रैना, तुम आ गए हो नूर आ गया है और इस मोड पे जाते हैं जैसे कई सुनहरे गीत शामिल हैं।

13 अक्टूबर, 1987 को किशोर कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Created On :   4 Aug 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story