भोजपुरी की सुपरडांसर डिंपल सिंह के सुने टॉप फाइव गाने, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही है सबसे हिट 

Listen to Bhojpuris superdancer Dimple Singhs top five songs, pairing with this superstar has been the biggest hit
भोजपुरी की सुपरडांसर डिंपल सिंह के सुने टॉप फाइव गाने, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही है सबसे हिट 
भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी की सुपरडांसर डिंपल सिंह के सुने टॉप फाइव गाने, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही है सबसे हिट 

डिजिटल डेस्क,पटना। भोजपुरी सिनेमा में डिंपल सिंह एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। आज इनके चाहने वालों की संख्या लाखों और करोड़ों में हैं। अक्सर इनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर भी ट्रेंड करने लगते हैं। हाल ही में उनको पावरस्टार पवन सिंह के साथ एक गाने में देखा गया था। जिनमें दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पंसद किया था। एक्ट्रेस को अभी भोजपुरी सिनेमा में महज कुछ ही साल हुए हैं फिर भी वह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। आइए उनके करियर के पांच ऐसे गानों की बात करते हैं जो सुपरहिट साबित हुए हैं। 

मीठा मीठा बथे कमरिया

डिंपल सिंह का सबसे सुपरहिट "मीठा मीठा बथे कमरिया हो" सॉन्ग है। इस गाने में उनके डांस मूव्स को काफी पंसद किया गया था। डिंपल के साथ सुपरस्टार पवन सिंह को भी देखा गया था। दोनों स्टार्स ने अपने फैंस के लिए डबल धमाका लेकर आए थे। इस गाने को "वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी" के यूट्यूब चैनल पर साल 2020 में रिलीज किया गया था। अब तक इस गाने को 23 करोड़ 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि यूट्यूब पर इस गाने को करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि, पवन सिंह और डिंपल सिंह को इस गाने में काफी बोल्ड सीन करते हुए देखा गया था।

हरी हरी ओढ़नी

एक्ट्रेस के करियर का दूसरा सुपरहिट सॉन्ग "हरी हरी ओढ़नी" है। इस गाने को पिछले साल नवंबर के महीने में यूट्यूब चैनल "डीआरएस" पर रिलीज किया गया था। इस गाने में डिंपल के साथ पवन सिंह भी मौजूद रहे। वहीं गाने में दोनों स्टार्स किसी बात को लेकर नोक-झोंक करते हुए दिखाई दिए थे। फैंस को यह गाना काफी पंसद आया था। इस गाने को अब तक 163 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को करीब 15 लाख लाइक भी मिले हैं। गाने का स्टारडम इसी बात से लगाया जा सकता है क्योंकि यह अभी भी टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में बना हुआ है और यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।  

रंगवा पेटी कोट में गईल 

सुपरस्टार खेसारी लाल सिंह के साथ डिंपल सिंह की जोड़ी हिट रही है। होली का गाना "रंगवा पेटी कोट में गईल" खूब चर्चा में रहा था। दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस ने खूब पंसद किया था। इस गाने को "ईशतार भोजपुरी" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 126 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल सिंह ने गाया था।

आ जईहे पांच के

डिंपल सिंह के अधिकांश गाने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ही हिट रहे है। इस लिस्ट में उनका गाना "आ जईहे पांच के" भी है। इस गाने में दोनों स्टार्स ने जबरदस्त तरीके से अपना डांस परफॉर्मेंस दिखाया था। इस गाने को बीते साल के जनवरी माह में रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं 8 लाख लोगों ने इसे अब तक यूट्यूब पर लाइक भी किया है।

पाँचे के नाचे अइहा

डिंपल सिंह का गाना "पाँचे के नाचे अइहा" जिसने सभी जगह धूम मचा कर रखा हुआ है। इस गाने को "आ जईहे पांच के" तर्ज पर ही बनाया गया है। पवन सिंह और डिंपल सिंह इस गाने के जरिए एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब हुए हैं। इस गाने को "वेब म्यूजिक" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि, इस गाने को रिलीज हुए महज 30 ही दिन हुए हैं। जिसे अब तक 38 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि गाने को 7.5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। डिंपल सिंह की जोड़ी पावरस्टार पवन सिंह के साथ सबसे ज्यादा हिट रही है। साथ ही इन दोनों स्टार्स की जोड़ी पर फैंस भी अपना प्यार खूब बरसाते हैं। 


 

 

Created On :   5 Feb 2023 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story