डिनर डेट पर गर्ल गैंग के साथ नजर आई मलाइका अरोड़ा, ऐसा रहा एक्ट्रेस का लुक
By - Bhaskar Hindi |21 April 2022 6:19 AM
मलाइका की आउटिंग डिनर डेट पर गर्ल गैंग के साथ नजर आई मलाइका अरोड़ा, ऐसा रहा एक्ट्रेस का लुक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलाइका अरोड़ा अब एक्सीडेंट से पुरी तरह ठीक हो चुकी हैं। मलाइका ने अपनी फिल्मो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी में भी नजर आई थी। अब मलाइका को अपनी गर्ल गैंग के साथ डिनर डेट का लुप्त उठाते देखा गया है। डेट पर मलाइका करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान उनके बच्चों के साथ, वहीं मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा डिनर पर अपने पति शकील के साथ पहु़ंची थी। मलाइका कमाल के फैशन सेंस और स्टाइलिंग के चलते सुर्खियों में बनी रहती है, डिनर डेट पर मलाइका व्हाइट बैकलेस टॉप और ब्लू जींस के साथ कैप पहने नजर आई जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। करीना और करिशमा डिनर पर काफी कैशुअल लुक मे नजर आई। वही अमृता अरोड़ा डिनर पर मिनी ब्लेक डे़र्स मे पहु़ंची थी।
Created On : 21 April 2022 11:44 AM
Next Story