मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स हुए

Manoj Bajpayees Instagram got 1 million followers
मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स हुए
मनोज बाजपेयी के इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स हुए

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं।

10 लाख फॉलोअर्स पूरे करने पर बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की।

शेयर तस्वीर में वह बियर्ड लुक के साथ काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, हम 1 मिलियन हो गए हैं। सभी को प्यार देने के लिए धन्यवाद।

बाजपेयी को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 2019 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्हें सत्या, कौन, शूल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, अलीगढ़ और सोनचिड़िया आदि फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

बाजपेयी को अगली बार कॉमेडी फिल्म सूरज पे मंगल भारी में देखा जाएगा। फिल्म में फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

Created On :   18 Jun 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story