Met Gala 2018 में छाई प्रियंका चोपड़ा, दीपिका ने भी बटोरी तारीफें

Met Gala 2018 में छाई प्रियंका चोपड़ा, दीपिका ने भी बटोरी तारीफें

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क । बॉलीवुड में जादू बिखेरने के बाद अब एक्ट्रेस प्रियांका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपने जादू चला रही हैं। सोमवार को Met Gala 2018 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा किसी रानी की तरह उतरीं। उनके शाही लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा कैथोलिक लुक में पहुंचीं। बरगंडी वेलवेट ड्रेस पर गोल्डन कारीगरी उन्हें क्वीन लुक दे रही थी। दरअसल इस साल Met Gala का थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका ने अमेरिकन डिजाइनर को चुना। इवेंट में प्रियंका ने Ralph Lauren के डिजाइन किए हुए गाउन पहना।

क्या था प्रिंयका ड्रेस में खास 

प्रियंका के ड्रेस की खासियत थी गोल्ड हुड। जिसे हाथों से ड्रेस में इंब्रायडरी किया गया था।  उनकी ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए थे। प्रियंका की ड्रेस में जो हुड लगा हुआ है वो बहुत ही यूनिक है और इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है। 

अमेरिकी डिजायनर Ralph Lauren ने अपने ऑफिशियल पेज में इस ड्रेस के बारें में बताया। उन्होंने लिखा, "यह गोल्डन हुड हाथ से बना हुआ है। इसके साथ ही इसमें Swarovski crystals और गोल्ड की मोतिया का यूज किया गया है। जिसे बनाने में 250 घंटे लगे है।"  

मेकअप और ज्वैलरी ने बढ़ाई PC की खूबसूरती

प्रियंका ने गाउन के कलर के लिपस्टिक से अपना ये लुक कंप्लीट किया और बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रियंका यहां ड्रेस से मैचिंग रिंग्स पहने हुए दिखीं।
प्रियंका के इस लुक के लिए सोशल मीडिया में उन्हें काफी तारीफ मिल रही है। कई लोगों ने इसे सबसे अच्छा कहा। साथ ही कहा कि इसके बारे में बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है।

पिछले साल प्रियंका की ड्रेस का उड़ा था मजाक

पिछले साल भी प्रियंका चोपडा़ इसी डिजाइनर के ट्रेंच कोट में यहां नजर आईं थीं। प्रियंका ट्रेंच कोट पहनकर पहुंचीं थीं, जिसे फुटबॉल ग्रीउंड से लेकर, टेंट और तो और चाय से तुलना कर दी गई थी।  से कंपेयर कर दिया गया था। 

मस्तानी का भी चला जादू

Met Gala 2018 में दीपिका पादुकोण ने अपनी ड्रेस और अपने स्टाइल से इस बार फैन्स को निराश नहीं किया। दीपिका पादुकोण मेट गाला में रेड कलर के हाइ स्लिट गाउन में दिखीं।

पिछले साल जहां उन्हें गाला में अपनी ड्रेस को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था, वहीं इस बार दीपिका इस साल की गाला की थीम में बिलकुल फिट नजर आईं। दीपिका ने अपने इस आउटफिट को काफी आसानी और खूबसूरती के साथ हैंडल किया। गौरतलब है कि इस बार Met Gala का थीम हैवनली बॉडीज (दिव्य शक्तियों) फैशन और कैथलिक कल्पना पर आधारित था।

Created On :   8 May 2018 5:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story