#MeToo: सिंगर अनु म​लिक को Indian Idol से किया बाहर, नहीं होंगे जूरी का हिस्सा

#MeToo: सिंगर अनु म​लिक को Indian Idol से किया बाहर, नहीं होंगे जूरी का हिस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे संगीत की दुनिया के जानेमाने सिंगर अनु मलिक को Indian Idol 10 से बतौर जज हटा दिया गया है। इस बात की पुष्टि रविवार को खुद सोनी चैनल ने बयान जारी कर की। चैनल ने अपने बयान में कहा है कि अनु मलिक अब Indian Idol जूरी के हिस्से नहीं रहेंगे। यह शो अपने पूर्ववत शेड्यूल के साथ जारी रहेगा। चैनल ने कहा है कि हम जल्दी ही भारतीय संगीत के किसी बड़े नाम को गेस्ट के तौर पर जोड़ेंगे।

इससे यह बात साफ हो गई है कि अनु मलिक अब शो के अन्य दो जजों- विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ के साथ शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि आरोपों के बाद से ही बतौर जज अनु मलिक को हटाए जाने की मांग बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते चैनल ने अनू मलिक को शो से हटाने का निर्णय लिया। 

लगे थे आरोप
बता दें कि महिलाओं पर हुए यौन शोषण के खिलाफ देशभर में चल रहे #MeToo मूवमेंट के बीच अब तक कई बड़े और नामचीन लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में सिंगर और कंपोजर अनु मलिक का नाम भी जुड़ा था। अनु पर 4 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। 

बुरे बर्ताव और भद्दे कमेंट्स
अनु मलिक पर सबसे पहले सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने बुरे बर्ताव और भद्दे कमेंट्स को लेकर अनु मलिक पर संगीन तरह के इल्जाम लगाये थे। इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने गलत ढंग से छूने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं टीवी शो के पांचवे सीजन में स्टाफ मेंबर रही एक महिला ने भी कई महिलाओं के शोषण की बात कही थी, जो अनु मलिक के हाथों हुईं। 

Created On :   21 Oct 2018 8:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story