मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी हैं मल्टी टैलेंटेड, ब्यूटी विथ ब्रेन का हैं परफेक्ट एक्जाम्पल

Miss India 2022 Sini Shetty is multi talented, perfect example of beauty with brain
मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी हैं मल्टी टैलेंटेड, ब्यूटी विथ ब्रेन का हैं परफेक्ट एक्जाम्पल
मिस इंडिया 2022 मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी हैं मल्टी टैलेंटेड, ब्यूटी विथ ब्रेन का हैं परफेक्ट एक्जाम्पल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में 31 पार्टिसिपेंट्स को मात दें सिनी शेट्टी बनी 21 साल की उम्र में मिस इंडिया 2022। वे ब्यूटी विथ ब्रेन की परफेक्ट एक्जाम्पल भी हैं। इवेंट में उनकी खूबसूरती और जवाब देने के अंदाज से तो सब वाकिफ हो ही चुके हैं, अब बारी है उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बाते जानने की। वे जहां अपनी पर्सनालिटी को इतनी खूबसूरती से हैंडल करती हैं वहीं दूसरी ओर कई और चीजो में भी दिलचस्पी रखती हैं। 

कौन हैं सिनी शेट्टी 
अब सिनी का परिचय किसी का मोहताज नहीं है। आज हर कोई उन्हें बतौर मिस इंडिया 2022 से जानता है लेकिन इससे ज्यादा उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। जब से सिनी को इस खिताब से नवाजा गया है तब से दर्शक उनके बारे में जानना चाहते हैं, सब उनके नाम को सर्च करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल सिनी कर्नाटक की रहने वाली 21 साल की लड़की हैं। उन्होनें अकाउंटिंग ओर फाइनेंस से बेचलर्स की डिग्री ली है। हाल में वे चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। वे पढ़ाई में बहुत होशियार है।

सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाईयां 
जिस पल से साउथ इंडियन ब्यूटी ने यह ताज पहना है उस पल से उनके सोशल मीडिया पर बधाइयां आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नेटिजन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह खिताब उनके नाम होते ही उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली जा रही है। अब की बात करे तो उनके 81.4K  फॉलोवर्स हैं, ये नंबर समय का साथ साथ बढ़ता जा रहा है।   

इसके लिए भी है फेमस
सिनी शेट्टी वाकई एक मल्टीटेलेन्टेड लड़की हैं। उनकी खूबसूरती से तो अब कोई अंजान नहीं है, और ईस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको यह भी पता चल गया होगा कि वे पढ़ाई में भी बहुत ब्राइट हैं, लेकिन एक चिज और है जिसमें वे परफेक्ट हैं। अगर आप इन्हें इंस्टा पर फॉलो करते हैं तो आपको यह पता होगा कि वो डांस भी काफि अच्छा करती है। 4 साल की उम्र से वे डांस की शौकीन हैं। सीनी अरंगेत्रम और भरतनाट्यम  डांस फार्म में ट्रेन हैं। अब समय के साथ यह जानना इंट्रेसटिंग होगा की मिस इंडिया 2022 और कौन कौन से हिडन टेलेंट है।

Created On :   4 July 2022 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story