सिनेमाघरों में फिल्म पठान का कमाल धमाल जारी, पांच दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के पार !

Movie Pathans amazing dhamal continues in cinemas, box office collection crosses 500 crores in five days!
सिनेमाघरों में फिल्म पठान का कमाल धमाल जारी, पांच दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के पार !
फिल्म पठान कलेक्शन सिनेमाघरों में फिल्म पठान का कमाल धमाल जारी, पांच दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के पार !

डिजिटल डेस्क मुंबई। शाहरूख खान की फिल्म पठान शुरूआत से ही विवादों में रही। फिल्म के गाने से लेकर कई बोल्ड सीन्स पर लोग भड़के रहे लेकिन इसका कोई भी असर फिल्म की सफलता पर नहीं हुआ है। फिल्म रिलीज के बाद से ही अपना कमाल धमाल दिखा रही है। शाहरूख के फैंस उन्हें चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। पठान को सिनेमाघरों में आए पांच दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन फैंस की दीवानगी अभी भी जारी है। फिल्म ने रिलीज के 5 वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 

पठान की दिवानगी जारी
पहले विकेंड फिल्म ने जोरदार कमाई की है। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी है, फिल्म ने 29 जनवरी को करीब 70 करोड़ के आसपास की कमाई की है। पठान ने रिलीज को दिन बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.5 करोड़ कमाए। वहीं फिल्म ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने इंडिया में 5 दिनों में 290 करोड़ की कमाई कर ली है। 

550 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी पठान
रविवार की छुट्टी का भी पठान को भरपूर फायदा मिला है। रमेश बाला के मुताबिक, पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 5वें दिन 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकता है। महज 5 दिन में 550 करोड़ की कमाई करना अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी है। फिल्म की कमयाबी के आकड़े बताते है कि शाहरूख सच में बॉलीवुड के बादशाह हैं। जहां इतने दिनों से सिनेमाघरों में सूखा पड़ा था शाहरूख के आते ही उनकी रोनक वापस आ गई है। 

शानदार अवतार में शाहरूख की एंट्री
शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिखने को मिल रहा है। उनकी धमाकेदार एंट्री ने हर किसी को चौका दिया है। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहें हैं। फिल्म के लिए शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं।
 

Created On :   30 Jan 2023 5:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story