मुंबई कांग्रेस की सरकार से गुहार, आरके स्टूडियो को बिकने से बचालो  

Mumbai Congress demand - Government should save to RK studios from sale
 मुंबई कांग्रेस की सरकार से गुहार, आरके स्टूडियो को बिकने से बचालो  
 मुंबई कांग्रेस की सरकार से गुहार, आरके स्टूडियो को बिकने से बचालो  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस को पत्र लिख कर मांग की है कि बॉलीवुड के स्वर्ण युग के साक्षीदार शो मैन राजकपूर के एतिहासिक आर के स्टूडियो को बचाए। कपूर परिवार ने इस स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है।

निरुपम ने कहा कि करीब 70 साल पूराने आरके स्टूडियो में एक से बढ़ कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण हुआ है। इस लिए राज्य सरकार को इसे अपने कब्जे में लेकर यहां फिल्म म्यूजियम बनाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस स्टूडियो से आय घटने की वजह से इसकी देखभाल करना मुश्किल हो रहा है।

हाल ही में इसमें लगी आग से भी काफी नुकसान हुआ था। इस लिए कपूर खानदान इसे बेचना चाहता है। इस फैसले का  मैं आदर करता हूं लेकिन आरके स्टूडियो बिकने से आर्थिक हानि की अपेक्षा भावनात्मक हानि अधिक है। क्योंकि इस फिल्म स्टूडियो से फिल्म उद्योग का इतिहास जुड़ा है।

1848 में स्थापित आरके स्टूडियो में राज कपूर ने आवारा, बरसात, प्रेम रोग, संगम व श्री 420 जैसी चर्चित फिल्में बनाई थी। निरुपम ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार कपूर परिवार को इसकी उचित कीमत देकर आरके स्टूडियो को अपने कब्जे में लेकर इसे फिल्म संग्रहालय में तब्दल करें।    

 

Created On :   30 Aug 2018 3:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story