- कोलकाता अग्निकांड: MP सीएम शिवराज सिंह ने जताई संवेदना
- कोलकाता अग्निकांड: मरने वालों के परिजनों कोे दो-दो लाख के मुआवजे का पीएम मोदी ने किया ऐलान
- आज असम के CM सर्बानंद सोनोवाल माजुली विधानसभा से अपना नॉमिनेशन भरेंगे
- आज दिल्ली विधानसभा में 'आप' सरकार पेश करेगी बजट
- आज भारत-बांग्लादेश के बीच बने 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
विक्की के संवाद हाउज द जोश को मुंबई पुलिस ने अपने अंदाज में पेश किया

हाईलाइट
- विक्की के संवाद हाउज द जोश को मुंबई पुलिस ने अपने अंदाज में पेश किया
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक से उनका संवाद हाउज द जोश काफी लोकप्रिय हुआ था और अब कोविड-19 को लेकर लोगों में सर्तकता बढ़ाने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसी लाइन को एक मजेदार ढंग से पेश किया है।
मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म के एक ²श्य को साझा किया गया है, जिसमें विक्की द्वारा निभाया गया किरदार मेजर विहान सिंह शेरगिल और अभिनेता धैर्य कारवा का किरदार कैप्टन सरताज सिंह चंडोक पास-पास खड़े हैं।
मुंबई पुलिस ने तस्वीर को एडिट कर इन दोनों किरदारों को मास्क पहना दिया है और इसके कैप्शन में लिखा है, हाउज द डिस्टेंस?
तस्वीर में जवाब के तौर पर लिखा गया है, छह फुट सर!
फिल्म में जो संवाद है, उसमें विक्की कहते हैं, हाउज द जोश?
जवान पूरे जोश के साथ जवाब देते हैं, हाई सर।
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई पुलिस के इस मजेदार पोस्ट को साझा किया है।
मुंबई पुलिस की ओर से अकसर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बॉलीवुड से प्रेरित चीजों को साझा किया जाता है।
इससे पहले ये गुलाबो सिताबो, मैं हूं ना और स्त्री जैसी फिल्मों के ²श्यों व संवादों को ट्वीट कर चुके हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।