गुड न्यूज : नेहा धूपिया ने बेबी बंप के साथ शेयर की अपनी तस्वीरें

गुड न्यूज : नेहा धूपिया ने बेबी बंप के साथ शेयर की अपनी तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई । एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी सरप्राइज देने में माहिर हो गए हैं। तीन महीने पहले ही दोनों ने शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था क्योंकि इस दौरान किसी को भी इनकी शादी का अंदाजा नहीं था। नेहा ने दिल्ली में गुरद्वारे में अपने परिवार और कुछ दोस्तों किमौजूदगी में शादी की थी। जिसके बाद नेहा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तब जाकर फैंस को इस शादी की खबर मिली। नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज दिया है। दरअसल नेहा धूपि ने अंगद बेदी से अपने रिश्ते की डोर मजबूत करते हुए फंस को गुड न्यूज दी है। जी हां नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने वाली हैं और ये खुशखबरी नेहा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी है। 

इन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में लोगों को पता नहीं चलने दिया। वैसे बता दें कि नेहा की शादी के बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही थी, लेकिन दोनों ही इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए थे।

Created On :   25 Aug 2018 3:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story