शाहिद के बाद नील नितिन मुकेश के घर भी गूंजेगी किलकारी

शाहिद के बाद नील नितिन मुकेश के घर भी गूंजेगी किलकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई ।  बॉलीवुड गलियारों से इन दिनों गुड न्यूज ही सुनने मिल रहीं हैं। एक तरफ जहां स्टार्स की शादी-सगाई की खबरें इनटरनेट पर छाई हुई हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ स्टार्स अपने घर नन्हीं किलकारियां गूंजने की खबरों से खुशियों का तापमान और भी बढ़ा रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने बेटी मीशा के जल्द बड़ी बहन बनने की खुशखबरी दी तो वहीं अब एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी इंस्टाग्राम के जरिए जल्द पापा बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की। 

नील ने अपने इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में एक कपल है, जिसने बच्चे के छोटे-छोटे जूते पकड़े हुए हैं।

नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर दूसरी तस्वीर में कैप्शन दिया गया है- ‘और अब वो यहां हो।’ बता दें, नील नितिन मुकेश और रुक्मणि सहाय की शादी उदयपुर में पिछले साल फरवरी में हुई थी।

पिछले साल हुई थी नील और रुक्मणि की शादी

बता दें दोनों की शादी पिछले साल 9 फरवरी को हुई थी। रुक्मणि एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। नील के परिवार ने उन्हें पसंद किया था। दोनों के माता-पिता एक दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं। रुक्मणि का जन्म 1989 में मुम्बई में हुआ था। वो 29 साल की हैं और नील उनसे 6 साल बड़े हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। फिल्मों की बात करें तो नील जल्दी ही  "साहो" में नजर आएंगे। 

शाहिद ने भी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की पापा बनने की खुशी

पिछले हफ्ते ‘पद्मावत’ स्टार शाहिद कपूर ने भी अपने घर में एक और नन्हे मेहमान आने की गुड न्यूज दी थी। शाहिद ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज से फैन्स को बताया था कि वो जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं। शाहिद ने भी एक तस्वीर के जरिए  इस खुशखबरी को जगजाहिर किया था। शाहिद ने बेटी मीशा की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि मीशा जल्द ही बड़ी बहन बनने जा रही है।

Created On :   24 April 2018 5:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story