रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे घूमते नजर आए निकोलस

Nicholas was seen holding mysterious girlfriends hand
रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे घूमते नजर आए निकोलस
रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे घूमते नजर आए निकोलस
हाईलाइट
  • रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे घूमते नजर आए निकोलस

न्यूयॉर्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज की एक तस्वीर आजकल काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वह अपने एक हाथ से एक सॉफ्ट टॉय को पकड़े और दूसरे हाथ से अपनी रहस्यमयी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

56 वर्षीय केज को अभी पिछले सप्ताहांत में ही इसी महिला के साथ न्यू ऑर्लीन्स में पहले खरीदे गए अपने पिरामिड रूपी मकबरे का दौरा करते हुए देखा गया।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, केज को जब न्यूयॉर्क में देखा गया था तब वह एक सूट पहने नजर आए थे और अपने साथ वह एक बड़ा सॉफ्ट टॉय भी लिए हुए थे।

इस बीच, उनकी गर्लफ्रेंड भी लेदर ट्राउजर्स और ब्लैक जैकेट में नजर आईं।

उन्होंने साल 2010 में न्यू ऑर्लीन्स के फ्रेंच क्वार्टर में नौ फुट लंबा एक पिरामिड खरीदा था और खबरों के मुताबिक, पिछले सप्ताहांत यहां का दौरा करने के लिए वह इसी महिला को अपने साथ ले गए थे।

Created On :   1 March 2020 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story