न्यूटन के बाद अब ये भारतीय फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई शामिल

Now malayalam superstar mohanlal film pulimurugan is in oscar race
न्यूटन के बाद अब ये भारतीय फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई शामिल
न्यूटन के बाद अब ये भारतीय फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भले ही ऑस्कर की दौड़ से बॉलीवुड की फिल्म न्यूटन बाहर हो गई है, लेकिन अब एक और भारतीय फिल्म इस दौड़ में शामिल हो गई है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म "पुलीमुरुगन" ने ऑस्कर की रेस में जगह बना ली है। इस फिल्म ने ओरिजनल स्कोर और ओरिजनल सॉन्ग कैटरगरी में दस्तक दी है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स ऐंड साइंसेज (एएमपीएएएस) ने 141 स्कोर और 70 सॉन्ग की लिस्ट जारी है जो इस साल 90वें एकेडमी अवार्ड्स में इस कैटेगरी में मुकाबला करेंगी। 


इस क्षेत्रीय फिल्म ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है। "पुलीमुरुगन" की कहानी मुरुगन नाम के शख्स की है जो बाघों से लड़ता है और उन्हें मारने में माहिर है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान इस फिल्म का रीमेक हिंदी बनाएंगे और वे मोहनलाल वाला किरदार निभाएंगे। हालांकि यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ सका। इस फिल्म के गाने "कादानयुम कालचीलम्बे" और "मानते मारीकुरुम्बे" को गोपी सुंदर ने कम्पोज किए हैं।

सुंदर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "सब भगवान की कृपा है...मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।" विसाख ने इस एक्शन एडवेंचर मूवी को डायरेक्ट किया है ओर इस कैटगरी में ये एकमात्र फिल्म है। "लेक ऑफ फायर" फिल्म के तीन गाने भी इस दौड़ में शामिल हैं और इसे ए.आर. रहमान के ग्रुप "कुतुब-ए-कृपा" ने कम्पोज किया है। रहमान ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। 

ऑस्कर के लिए फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 23 जनवरी को होनी है। 4 मार्च को ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस फिल्म में मुरुगन नाम का एक शख्स है जो बाघों से लड़ता है और साथ ही उन्हें मारने में माहिर है। वह लोगों की आदमखोर बाघों से जान भी बचाता है। इस एक्शन एडवेंचर मूवी को विसाख ने निर्देशित किया है ओर इस कैटगरी में ये एकमात्र फिल्म है। मूवी के लीड रोल में सुपरस्टार मोहनलाल हैं।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके मोहनलाल ना सिर्फ एक एक्टर और प्रोड्यूसर हैं बल्कि वो एक सिंगर भी हैं। उन्‍होंने मलयालम फिल्मों के अलावा मोहनलाल ने कई और भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। मोहनलाल को पद्मश्री जैसे सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

Created On :   20 Dec 2017 10:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story