विवादों के बीच पद्मावती का दूसरा गाना 'एक दिल एक जान' रिलीज

Padmavatis second song Ek Dil Ek Jan released between the controversy
विवादों के बीच पद्मावती का दूसरा गाना 'एक दिल एक जान' रिलीज
विवादों के बीच पद्मावती का दूसरा गाना 'एक दिल एक जान' रिलीज

डिजिटल डेस्क,मुंबई। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म "पद्मावती" फिल्म से ज्यादा विवाद बन गई है। रोजाना नए विवाद और धमकियों के बावजूद फिल्म बनीं। ट्रेलर लॉन्च हुआ, पहला गाना भी रिलीज हुआ और अब इस फिल्म का दूसरा गाना "एक दिल एक जान" रिलीज किया जा चुका है। इस रोमांटिक गाने में दीपिका पादुकोन और शाहिद कपूर की रोमांटिक केमिस्‍ट्री काफी अच्छी लग रही है।इस पूरे सीक्यूवेंस में रानी पद्मावती (दीपिका) युद्ध के लिए अपने पति (शाहिद) को तैयार करतीं नजर आ रहीं हैं। रानी पद्मिनी जहां अपने पति के सामने मुस्‍कुराती दिख रहीं हैं तो वहीं उनके मुड़ते ही उनकी आंखों में आंसू और दुख साफ दिखाई दे रहा है। गाने में पद्मिनी और उनके पति के बीच बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री दिखाई गई है। दूसरे गाने के बाद लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। पद्मावती के इस रोमांटिक गाने को शिवम पाठक ने गाया है, जबकि इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने दिया है। 

गौरतलब है कि राजपूत समाज ने फिल्म की स्क्रिप्ट में छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। साथ ही फिल्म के पहले गाने "घूमर" को लेकर भी राजपूत कम्यूनिटी काफी नाराज है। उनके मुताबिक राजपूत रानियां कभी डांस नहीं किया करती थीं, लेकिन इसमें रानी पद्मावती डांस कर रहीं हैं। घूमर में रानी पद्मिनी को पहनाए गए कपड़ों पर भी ऑब्जेक्शन लिया गया है। इस गाने में दीपिका की कमर का काफी हिस्सा नजर आ रहा है, जिसे राजपूत महिलाएं काफी नाराज हैं। 

फिल्म के विरोध में राजपूत समाज सुप्रीम कोर्ट तक गया, लेकिन शुक्रवार को SC ने याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद से भंसाली पर राजपूत समाज के हमले तेज हो गए हैं। बावजूद इसके भंसाली हार नहीं मान रहे हैं। राजस्थान के फिल्म डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों ने पद्मावती से जुड़े विवाद के सुलझने तक राज्‍य में फिल्म रिलीज करने से ही मना कर दिया है। फिल्म में जहां दीपिका पादुकोन रानी पद्मिनी के किरदार में हैं तो वहीं शाहिद कपूर इस फिल्‍म में उनके पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं। रणवीर सिंह ने सुलतान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। ये फिल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

Created On :   11 Nov 2017 10:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story