नेशनल अवॉर्ड : 'न्यूटन' के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी श्रीदेवी

नेशनल अवॉर्ड : न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी श्रीदेवी
नेशनल अवॉर्ड : 'न्यूटन' के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी श्रीदेवी
नेशनल अवॉर्ड : 'न्यूटन' के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी श्रीदेवी
हाईलाइट
  • न्‍यूटन को बेस्‍ट हिंदी फीचर फिल्‍म चुना गया है।
  • पंकज त्रिपाठी को फिल्म 'न्यूटन' के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
  • बिहार के गोपालगंज के रहने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी को बेहतरीन एक्टिंग के लिए स्पेशल अवार्ड से नवाजा गया है।
  • वहीं
  • दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।
  • विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार का अवॉर्ड मिला है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय सिनेमा में सबसे खास अवॉर्ड माने जाने वाले नेशनल अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी को बेहतरीन एक्टिंग के लिए स्पेशल अवार्ड से नवाजा गया है। पंकज त्रिपाठी को फिल्म "न्यूटन" के लिए यह अवार्ड दिया गया है। पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें बिल्कुल इस बात का आईडिया नहीं था कि उन्हें यह सम्मान मिलने वाला है। न्‍यूटन को बेस्‍ट हिंदी फीचर फिल्‍म चुना गया है। वहीं, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। जबकि, विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड सेरेमनी 3 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। इस समारोह के दौरान साल 2017 में भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने वाली फिल्मों और उनसे जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 

 

निर्देशक ने दी टीम को बधाई

फिल्म "न्यूटन" के निर्देशक अमित मसुरकर इस बात से बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह जूरी को इसके लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। अमित ने आगे कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह अवार्ड और फिल्म के कमर्शियल सक्सेस रेलेवेंट पॉलिटिकल सिनेमा बनाने के लिए अच्छा माहौल बनायेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी कास्ट, क्रू को बधाई दी है। साथ ही पंकज त्रिपाठी जिन्हें इस फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन अवार्ड मिला है, उन्हें भी बधाई दी है।

 

न्यूटन की टीम खुश

फिल्म के को-राइटर भी मयंक तिवारी भी बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि इस अवार्ड को वह अपने निर्देशक अमित को ही डेडीकेट करना चाहेंगे क्योंकि उनकी ही यह मेहनत का नतीजा है। वह इस सम्मान से बहुत अधिक संतुष्ट महसूस कर रहे हैं कि ऑस्कर में नोमिनेट होने के साथ साथ देश का सबसे बड़ा सम्मान मिला है।

 

फिल्म "एबेतु रमका" को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

के. गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया।
असम की विलेज रॉकस्टार्स को बेस्ट फिल्म चुना गया है।
मराठी फिल्म "कच्चा लिंबू" को बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार मिला।
मायूरक्षी को बेस्ट बंगाली फिल्म का अवॉर्ड मिला। 
बेस्ट असामी फिल्म "इशु" रहा, जबकि बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड "टू लेट" को दिया गया।
बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड "गाजी" को मिला, जबकि बेस्ट गुजराती फिल्म का अवॉर्ड "धह" को मिला
बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड- फिल्म "टॉयलेट एक प्रेम कथा" के गाने "गोरी तू लट्ठ मार" के लिए गणेश आचार्य को।
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड- दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म "मॉम" के लिए ए आर रहमान को।

 

राष्ट्रपति करेंगे विजेताओं को सम्मानित

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड 3 मई 2018 को दिए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमिटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने शुक्रवार को अवॉर्ड की घोषणा करते हुए कहा शेखर कपूर ने बताया है कि राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिन्दी फिल्म चुना गया है। फिल्म न्यूटन को दो अवार्ड मिले हैं। न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड का ऐलान किया गया है। 
 

Created On :   13 April 2018 10:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story