अर्जुन, परिणीति के साथ तय कीजिए पंजाब से लंदन तक का खूबसूरत सफर

अर्जुन, परिणीति के साथ तय कीजिए पंजाब से लंदन तक का खूबसूरत सफर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" में एक साथ नजर आएंगे। इसी साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी। दोनों स्टार्स पहाड़ों के बीच फिल्म के एक गाने "तू मेरी मैं तेरा" की शूटिंग कर रहे हैं। ये सॉन्ग जावेद अख्तर ने लिखा है और इसे मनन शाह ने कम्पोज किया है।

 


एक समाचार पत्र से बात करते हुए विपुल ने बताया कि "ये सॉन्ग फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसमें फिल्म के दोनों मुख्य किरदार पंजाब से लंदन तक का सफर तय करते हैं। इस सॉन्ग को शूट करने के लिए हमने काफी रीसर्च की है और डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए एक बेहद खूबसूरत रास्ता बनाया। हमने पंजाब से सफर शुरू किया और बांग्लादेश की सीमा, ढाका, ब्रुसेल्स, केलैस, फ्रांस से पैरिय और फिर लंदन तक का सफर तय किया। इस सॉन्ग में लगभग 18 से 20 जगहों को दिखाया गया है। शाथ ही हमने इस गाने की शूटिंग समुद्र के बीचो-बीच भी की है"।

 


5.5 करोड़ रुपए के बजट के साथ ये सॉन्ग अब तक का सबसे महंगा सॉन्ग बन गया है। विपुल ने कहा कि "आमतौर पर मैं संख्या के बारे में बात नहीं करता लेकिन हां ये मेरे जीवन में अब तक का सबसे महंगा सॉन्ग रहा है। ये 11 दिनों में शूट किया गया। मैं अपनी फिल्मों में उन ट्रैकों को निर्देशित करता हूं जिनमें ज्यादा कोरियोग्राफी की जरूरत नहीं होती और ऐसे सॉन्ग को लिखने के लिए जावेद साहब से बेहतर आखिर कौन हो सकता है। ये एक इमोशनल सॉन्ग है। अभी तक हमने इसके लिए सिंगर डिसाइड नहीं किया है, शूटिंग खत्म करके जब हम मुंबई जाएंगे तब इसका फैसला करेंगे।"

 


विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के माध्यम से परिणीति और अर्जुन दूसरी बार किसी फिल्म में एकसाथ नजर आएंगे। इसके पहले दोनों फिल्म इशकज़ादे में साथ नर आए थे। जो अर्जुन की पहली और परिणीति की दूसरी फिल्म थी। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री भी बेहद शानदार थी।

 


आपको बता दें क‍ि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अब तक 75 जगहों पर शूट की जा चुकी है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसके आलावा अर्जुन और परिणीति दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ पर भी काम कर रहे हैं, जो 1 मार्च, 2019 में रिलीज होगी।  

Created On :   6 Jun 2018 9:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story