Death Anniversary: माइकल जैक्सन ने 5 साल की उम्र में किया था पहला परफॉर्मेंस, 50 साल में हुआ था निधन 

Pop singer Michael Jackson 12th Death anniversary
Death Anniversary: माइकल जैक्सन ने 5 साल की उम्र में किया था पहला परफॉर्मेंस, 50 साल में हुआ था निधन 
Death Anniversary: माइकल जैक्सन ने 5 साल की उम्र में किया था पहला परफॉर्मेंस, 50 साल में हुआ था निधन 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन दुनियाभर में मशहूर है। हर कोई उनकी प्रतिभा से वाकिफ है। माइकल "किंग ऑफ पॉप" के नाम से भी मशहूर थे, आज ही के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 50 साल की उम्र में 25 जून साल 2009 को माइकल को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालत में हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। माइकल जैक्सन ने महज पांच साल की उम्र में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी थी। वर्ष 1964 में माइकल जैक्सन अपने भाइयों के साथ ‘दि जैक्सन-5’ ग्रुप में शमिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंनेन्हों साल 1971 से अपने कदम पॉप म्यूजिक में जमाने शुरू कर दिए।आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको बताएंगे माइकल से जुड़ी कुछ खास बातें

15 singers who've been called the next Michael Jackson

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना में हुआ था। छोटे से शहर में जन्में माइकल ने अपनी पहचान दुनियाभर में कायम की। एक वक्त था, जब हर बच्चें की जुबान पर उनका नाम हुआ करता था। बचपन से ही उन्हें गाने का बहुत शौक था। गाने के प्रति उनकी इसी दीवानगी के चलते उन्होंने जल्दी ही वह मुकाम हासिल किया, जिसे पाने में लोगों की जिंदगी गुजर जाती है। 

Micheal Jackson birth anniversary: King of Pop's India connect...

जैक्सन अपने माता-पिता की आठवी संतान थे। माइकल ने साल 1982 में "थ्रिलर" नाम के एलबम से अपनी पहचान बनाई। ये एलबम दुनियाभर में काफी मशहूर हुआ था।

Michael Jackson, King Of Pop, Dies | KPBS

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माइकल जैक्सन 150 साल जीने की ख्वाहिश रखते थे, जिसकी वजह से वो हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर सोते थे और किसी से भी हाथ मिलाते वक्त दस्ताने का इस्तेमाल करते थे। इतना ही नहीं वो लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे। 

10 Reasons Michael Jackson Became The King Of Pop | GRAMMY.com

माइकल जैक्सन अपनी गायकी के अलावा अपने सर्जरी को लेकर भी काफी मशहूर थे। दरअसल, माइकल जैक्सन नीग्रो (काले) थे और बाद में सर्जरी करवाकर वो गोरे हो गए थे। 

31 Interesting Facts About Michael Jackson

माइकल जैक्सन दुनिया में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार हैं। उनके नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

Created On :   25 Jun 2021 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story