- किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी, नहीं चढ़ सकेंगे ट्रैक्टर
- पटियाला में किसानों ने रोकी फिल्म की शूटिंग, जाह्नवी कपूर टीम समेत होटल लौटीं
- लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया
- दिल्ली में सोमवार से गुरुवार तक घने कोहरे की संभावना: मौसम विभाग
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 और 28 जनवरी को करेंगे केरल का दौरा
मुकेश अंबानी के बेटे की प्री इंगेजमेंट पार्टी, इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की शिरकत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी गुरुवार को मुंबई के एंटिला में रखी गई। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे तमाम फिल्मी सितारे शरीक होने पहुंचे। बता दें कि आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हो रही है। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से कानून की मास्टर डिग्री भी ली है। आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। बहुत जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दिसंबर 2018 में हो सकती है।
#WATCH Priyanka Chopra and Nick Jonas arrive for Mukesh and Nita Ambani's son, Akash Ambani's engagement with Shloka Mehta, in #Mumbaipic.twitter.com/keuG208ZC0
— ANI (@ANI) June 28, 2018
#Watch: Inside visuals from Akash Ambani and Shloka Mehta's pre- engagement function which was held in Mumbai, earlier today. pic.twitter.com/YYu2DoFBDh
— ANI (@ANI) June 28, 2018
#Mumbai: Akash Ambani and Shloka Mehta ahead of their pre- engagement function in Mumbai, earlier today. pic.twitter.com/sdJVBe0CF0
— ANI (@ANI) June 28, 2018
Mumbai: Shah Rukh Khan with wife Gauri Khan and Alia Bhatt arrive for Mukesh and Nita Ambani's son, Akash Ambani's engagement with Shloka Mehta. pic.twitter.com/DCSJCCQRD5
— ANI (@ANI) June 28, 2018
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।