शूटिंग के दौरान अचानक चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका, देखें VIDEO

Priyanka chopda accident on Quantico-3 set
शूटिंग के दौरान अचानक चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका, देखें VIDEO
शूटिंग के दौरान अचानक चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। "देसी गर्ल" प्रिंयका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी फेमस हो चुकी है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि देसी गर्ल ने हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने बहुचर्चित-सुपरहिट सीरीज "क्वॉन्टिको" सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और वहां वो अपने को-एक्टर्स के साथ खूब मस्ती भी करती हैं। हाल ही में प्रियंका के सोशल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें वो अपने को-स्टार के साथ उनका बर्थडे मनाती दिखाई दे रही थीं। वहीं आजकल देसी गर्ल का एक वीडियो खूब सुर्खियों में है जिसे प्रियंका ने खुद अपनी ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका ब्रिटिश टीवी एक्टर "रसेल टॉवी" के साथ चलती गाड़ी में मस्ती करती दिख रही हैं लेकिन मस्ती करते-करते वो अचानक नीचे गिर जाती हैं।

-

दरअसल प्रियंका इस वीडियो में शरारत कर रही हैं और वो असली वैन नहीं बल्कि उनके पीछे स्क्रीन चल रही हैं। वैसे कहा ये भी जा रहा है कि प्रियंका न्यूयॉर्क में अपने नए दोस्त की कंपनी काफी एंजॉय कर रही हैं। वीडियो की बात करें तो प्रियंका चलती कार पर झूल रही हैं इसी दौरान वे नीचे गिर जाती हैं जिसे एक बार में देखने से लगता है वो सच में गिर गयी हैं।

प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं और अपने फैन्स के साथ वो जुड़ी रहती हैं। हाल ही मे उन्होनें अपने फेन्स से लाइव चैट करने की फोटोज भी शेयर की हैं। बता दें प्रियंका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ पार कर चुकी है और क्वांटिको के अलावा उन्होंने "इसिंट इट रोमांटिक" और "अ किड लाइक जेक" साइन हॉलीवुड फिल्म साइन की है।

आखिर कौन है MF ?
"देसी गर्ल" प्रोफेशनल लाइफ में तो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है? इसके बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू में बता दिया था वो अपने बॉयफ्रेंड को एमएफ नाम से पुकारती हैं। अब ये तो बड़ा रहस्य है कि ये एमएफ हैं कौन?

 

Created On :   18 Nov 2017 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story