निक-प्रियंका को मिला मैरिज लाइसेंस, दोनों देशों में मान्य होगी शादी 

निक-प्रियंका को मिला मैरिज लाइसेंस, दोनों देशों में मान्य होगी शादी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों निक-प्रियंका की शादी काफी चर्चाओं में है। शादी की तारीख करीब आते-आते प्रियंका अपने दोस्तों संग बेचलर पार्टी कर रही हैं। इनकी शादी से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट आए दिन आती रहती है। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिल गया है। भारत में शादी रजिस्टर होने के बाद यह लाइसेंस अमेरिका में फिर से पेश किया जाएगा जिसके बाद यह शादी दोनों देशों में मान्य होगी।

दोनों स्टार्स दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने बेवरली हिल्स कोर्टहाउस में अपनी शादी से संबंधित कागजात जमा कराए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि जल्द ही दोनों को मैरिज लाइसेंस मिल जाएगा और पाइनली आज दोनों को मैरिज लाइसेंस मिल ही गया। दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं और दिसंबर में शादी के बाद इस लाइसेंस को वह अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी को वैध माना जाएगा।

बताया जा रहा है कि दिसंबर में इनकी शादी जोधपुर के मेहरानगढ़ में होगी। दिसंबर में होने वाली इस शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही अमेरिका में प्रियंका का ब्राइडल शावर और बैचलरेट पार्टी का आयोजन हुआ था। इन दोनों ही मौकों पर प्रियंका के परिवार और नजदीकी दोस्तों के अलावा हॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। 

Created On :   9 Nov 2018 1:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story