वाइन का ओवर डोज प्रियंका चोपड़ा को पड़ा भारी,अब तीन हफ्ते तक नहीं कर पाएंगी काम

वाइन का ओवर डोज प्रियंका चोपड़ा को पड़ा भारी,अब तीन हफ्ते तक नहीं कर पाएंगी काम

Source:Youtube
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के टीवी शो "क्वांटिको" के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में अपने टीवी शो की शूटिंग के दौरान वो घायल भी हो गईं। प्रियंका को घुटने में काफी चोट आई है और अब वो तीन हफ्ते तक काम पर नहीं सकेंगी। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस को दी। प्रियंका ने ट्विटर पर बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट आ गई और अब तीन हफ्ते के लिए इस पर पट्टी चढ़ गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फैंस को बताया कि उनके घुटने में चोट आ गई है। प्रियंका ने लिखा, "इसे शूट करते वक्त मेरे घुटने में चोट आ गई थी। मुझे सेट पर एक फीजियोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ गई और अब तीन हफ्तों के लिए इस पर पट्टी चढ़ गई है।"

वाइन की वजह से आई चोट

दरसअल प्रियंका शो की शूटिंग के लिए इटली में थी और शूटिंग के बाद कुछ क्रू मेंम्बर्स के साथ वो वाइन पी रहीं थीं, लेकिन पीसी को वाइन का डोज कुछ ज्यादा ही हो गया और वो नशे में हादसे का शिकार हो गई। प्रियंका ने कहा, "इटली में मेन कास्ट में से मैं इकलौती लड़की थी, तो मैं क्रू के साथ रात को बाहर जाती थी। हमने काफी टस्कन वाइन पी।" 

प्रियंका का टीवी शो "क्वांटिको" का पहला और दूसरा सीजन पहले ही हिट हो चुका है और अब तीसरा सीजन भी धमाल मचाने को तैयार है। इसके साथ ही प्रियंका हॉलीवुड फिल्म "अ किड लाइक जेक" में भी दिखाई देंगी।

 

संबंधित इमेज

 

बॉलीवुड में भी जल्द आएंगी नजर

बॉलीवुड फिल्म में प्रियंका के देसी फैंस के लिए भी खुशखबरी है। पूरे दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा फिर से हिंदी सिनेमा में लौट रही हैं। प्रियंका आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश राज की फिल्म "जय गंगाजल" में दिखाई दी थीं। अब वो अली अब्बास जफर की फिल्म "भारत" में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में हैं।

 

priyanka chopra के लिए इमेज परिणाम

Created On :   28 April 2018 8:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story