पति के साथ ससुराल रवाना हुईं प्रियंका, अब लॉस एंजेलिस में होगा एक और रिसेप्शन

priyanka chopra return to los angeles with husband nick jonas
पति के साथ ससुराल रवाना हुईं प्रियंका, अब लॉस एंजेलिस में होगा एक और रिसेप्शन
पति के साथ ससुराल रवाना हुईं प्रियंका, अब लॉस एंजेलिस में होगा एक और रिसेप्शन


डिजिटल डेस्क,मुंबई।  प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ सुसराल लौट गई हैं। रॉयल शादी और दो शानदार रिसेप्शन के बाद पहली बार प्रियंका ने अपने सुसराल का रुख किया है। सुराल जाने से पहले प्रियंका ने पति के साथ सेल्फी ली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक लॉस एंजेलिस में एक और शानदार रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि "निकयंका" ने 19 दिसंबर 2018 को मुंबई में करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी। इस मौके पर फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।  मुंबई में शानदार रिसेप्शन के बाद अब ये न्यूली वेड कपल दोस्तों के लिए लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं। इसमें हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें-आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आईं श्रीदेवी, करिश्मा ने शेयर की मेमोरी

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। ये एक ब्लैट टाई इवेंट होगा। इसमें प्रियंका के करीबी दोस्तों के शामिल होने की संभावना है। कैरी वाशिंगटन, ड्वैन जॉनसन, मेघान मार्कल भी महमानों की लिस्ट में शामिल हैं। खबरों के मुताबित प्रियंका चोपड़ा स्वीटजरलैंड में हनीमून के बाद अपनी अगली फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इसके बाद जनवरी 2019 के अंत में लॉस एंजेलिस में पार्टी रखेंगे।

 

ये भी पढ़ें-नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बढ़ा बवाल, फिल्म फेस्टिवल में जलाए एक्टर के पुतले

 

बता दें कि जोधपुर में क्रिस्चन और हिन्दू तरीके से शादी रचाने के तुरंत बाद 4 दिसम्बर को उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक शरीक हुए। मुंबई रिसेप्शन में फिल्म स्टार्स के लिए उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलिवुड के तमाम छोटे-बड़े सितारे हाजिर हुए, जिनमें सलमान खान, दीपिका पादुकण, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, करण जौहर जैसे तमाम सिलेब्रिटी मौजूद थे। 

 

Created On :   22 Dec 2018 9:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story