शाही अंदाज में होगी प्रियंका-निक की शादी, दुल्हन की तरह सजा जोधपुर का उम्मेद पैलेस

शाही अंदाज में होगी प्रियंका-निक की शादी, दुल्हन की तरह सजा जोधपुर का उम्मेद पैलेस

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में होने वाली है। इसके लिए प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनास के साथ भव्य उमेद भवन पैलेस में पहुंच चुकी हैं। इन दोनों स्टार्स की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है वहीं पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस सजे हुए आकर्षक महल में निक जोनास के परिवार, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा और अन्य रिश्तेदारों का स्वागत किया गया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मेहमानों के पधारने का सिलसिला भी बीते दिन से ही जारी है। 

शादी में चमकेंगे हॉलीवुड सितारे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉलीवुड से लिलि सिंह, यासमीन अल मस्सिरी और जोनाथन टकर जैसे स्टार भी जोधपुर पहुंच चुके हैं। खबरों के अनुसार, शादी की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका की बेवॉच मूवी के को-स्टार्स ड्वेन जॉनसन, जैक मैकब्रेयर, केली रिप और लुपिता न्यॉन्गो शामिल हैं।

मेहमानों को दिए जाएंगे खास तोहफे 
सोशल मीडिया से वायरल वीडियो के अनुसार निकयंका वेडिंग में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को प्रियंका और निक की तरफ से तोहफा दिया जा रहा है। वीडियो में देखकर लग रहा है कि निकयंका ने अपने महेमानों के स्वागत के लिए किसी खास तोहफे को चुना है।

दो रीति रिवाजों से होंगे फेरे
पूर्व विवाह समारोह में मेहंदी की रस्म, संगीत पार्टी, हल्दी रस्म और एक कॉकटेल पार्टी शामिल है। प्रियंका और जोनास की शादी भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह दो रीति रिवाजों के साथ होगी। जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को निक जोनास के धर्म के मुताबिक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी। इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार निक घोड़ी पर सवार होकर आएंगे।

यह होगा प्रियंका-निक का पहनावा 
शादी के दौरान प्रियंका-निक के पहनावे को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। हालांकि, सू्त्रों के हवाले पता चला है कि हिन्दू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका-निक, अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगें। इस दौरान निक आइवरी सूट और प्रियंका लाल कलर के लहंगे में नजर आएंगी। जबकि, क्रिश्चियन शादी के दौरान वे रॉल्फ लाउरेन द्वारा डिजाइन किए कपड़ों में नज़र आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे-दुल्हन को सजाने के लिए प्रियंका की दोस्त कांता मोटवानी के सैलून से 15 ब्यूटिशियन जोधपुर पहुंच चुके हैं।

ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया खबरों के अनुसार शादी के बाद प्रियंका सीधा दिल्ली आएंगी। 2 दिसंबर को शादी के बाद प्रियंका -निक और दोनों का परिवार दिल्ली पहुंचेंगा और 4 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हालांकि मुंबई में होने वाले रिशेप्शन की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। 

Created On :   30 Nov 2018 10:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story