- पंजाब ने मैच जीता, राजस्थान ने दिल...काम नहीं आया सैमसन का शतक
- महिला मित्र की हत्या कर पुरुष ने खुद को गोली से उड़ाया, बंद कार में मिले दोनों के शव
- यूरोप में दस लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत
- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
- बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया
प्रियंका को इस नाम से बुलाते हैं घर वाले, कपिल के घर पर हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए हालही में कपिल के शो पर नजर आई थी। इस दौरान प्रियंका ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान प्रियंका ने बताया कि उनके घर वाले उन्हें एक स्पेशल नाम से बुलाते हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके घर वाले उन्हें मिठ्ठू कहकर बुलाते हैं।
यह सुनने के बाद कपिल ने प्रियंका से पूछा कि क्या हरी मिर्च खाने के शौक के कारण आपके पैरेंट्स ने आपका नाम मिट्ठू रखा। इस पर एक्ट्रेस ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। प्रियंका ने बताया कि "मेरी बुआ ने मेरा नाम मिट्ठू रखा था। मैं मिमिक्री बहुत करती थी। जब एक-दो साल की थी। एक बार अंबाला में हमारे घर पे थे। एक बार हमारे घर पर कोई आए। तो उन्हें गैस आ गई। मैंने भी उन्हीं की आवाज रिपीट कर दी। तो जैसी साउंड्स मुझे सुनाई देती थी, मैं उनको रिपीट करती थी। इसलिए मेरा नाम मिट्ठू रखा गया था।"
बता दें प्रियंका अपनी फिल्म के लिए कपिल के शो पर पहुंची थी। उनके साथ शो पर फरहान अख्तर और रोहित सराफ भी नजर आए। तीनों ने शो पर बहुत मस्ती की। साथ ही लंबे समय बाद प्रियंको पर्दे पर देखकर लोगों ने भी खूब एंजॉय किया। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। 'द स्काई इज पिंक' मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता अदिति और निरेन पर आधारित है। इस फिल्म में जायरा वसीम दोनों की बेटी का रोल निभाएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।