क्या निक जोनस से तलाक लेंगी प्रियंका चोपड़ा? दुनिया को दिया बड़ा हिंट

Priyanka Chopra to divorce Nick Jonas? Big Hint Given to the World
क्या निक जोनस से तलाक लेंगी प्रियंका चोपड़ा? दुनिया को दिया बड़ा हिंट
सुखी जीवन पर छाएंगे गम के बादल! क्या निक जोनस से तलाक लेंगी प्रियंका चोपड़ा? दुनिया को दिया बड़ा हिंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को एक चौंकाने वाले खबर दी है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) का सरनेम हटा दिया है। वह  अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम "प्रियंका चोपड़ा जोनस" (Priyanka Chopra Jonas) लिख रही थीं। 

निक से तलाक लेंगी प्रियंका चोपड़ा!

हाल ही में उनके फैंस ने इस चीज पर गौर किया कि उन्होंने अपने नाम से जोनस (Jonas) सरनेम हटा दिया है। अब उनका अकाउंट सिर्फ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नाम से ही दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दे निक और प्रियंका एक दूसरे के प्यार में बहुत शिद्दत से पड़े थे और लगभग 6 महीने के रिलेशनशिप के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के कयास लगाए जा रहे है,  इससे पहले भी दोनों के तलाक को लेकर खबरों का बाजार काफी गरम रह चुका है। जब यह बात सामने निकल कर आ रही थी कि निक के घरवाले प्रियंका को घरेलू बहू बनाकर रखना चाह रहे थे। कहा तो यहां तक भी गया था कि प्रियंका ने अमेरिका की राष्ट्रीयता लेने के मकसद से निक के साथ शादी की थी। 

बता दें कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति का सरनेम हटाकर तलाक लेने का हिंट दे चुकी हैं। तो ऐसे में यही सवाल उठ रहा है कि क्या प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति से तलाक लेकर अलग होने जा रही हैं?

मलाइका ने भी "खान" सरनेम हटाकर दिया था हिंट 

मलाइका अरोड़ा खान (Malaika Arora) ने भी अपने पति अरबाज खान (Arbaz Khan) से तलाक के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से खान सरनेम हटा दिया था। जिस के बाद यह सच साबित भी हुआ था। 

निक से शादी के बाद एक्ट्रेस ने जोड़ा था जोनस सरनेम

अभी तक दोनों के तलाक को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) किया था। अब सवाल यही है कि क्या वाकई में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं या फिर मामला कुछ और है? इस मामले में फैंस को प्रियंका के रिएक्शन का इंतजार रहेगा। 
 

Created On :   22 Nov 2021 9:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story