प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे निक जोनास ने सिर्फ एक डिनर के लिए पकड़ी थी फ्लाइट

Priyanka Chopra told how Nick Jonas caught a flight for just one dinner
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे निक जोनास ने सिर्फ एक डिनर के लिए पकड़ी थी फ्लाइट
शादी की सालगिरह प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे निक जोनास ने सिर्फ एक डिनर के लिए पकड़ी थी फ्लाइट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनास का प्यार भरा रिश्ता फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में इस प्यारे से कपल अपनी तीन साल की शादी की सालगिरह मनाई।

Priyanka Chopra comments THIS on husband Nick Jonas' post amid divorce  rumours | Celebrities News – India TV

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने "कठिन" समय के बारे में बात करते हुए कुछ खास बातें शेयर की हैं, उन्होंने ने कहा, निक और वह एक-दूसरे को प्राथमिकता देते हैं, निक अपने बीजी शेड्यूल के बावजूद हमेशा उनके आसपास रहते थे। जब टाईम और प्रोफेश्नल चीजों को मैनेज करने की बात आती है तो दोनों एक दूसरें से इस पर बात करते वह "एक-दूसरे के दिलों को जानते हैं"। "हम जो कुछ भी करते हैं उसमें हम एक-दूसरे को प्राथमिकता देते हैं। हमारा करियर काफी प्रोफेश्नल हैं, और हम दोनों एक-दूसरे के प्रोफेश्नल लाइफ में कभी भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं।”

Priyanka Chopra – Nick Jonas heading for divorce? Actress' close friend  reveals the truth [Exclusive]

प्रियंका ने कहा कि वे हमेशा पहले "दोस्त" और "पार्टनर" के तौर पर एक-दूसरे की राय को महत्व देते हैं। "हम दोनों ही अपने काम में चैंपियन होंगे। लेकिन मुख्य रूप से कोई भी निर्णय हम खुद से लेते हैं, क्योंकि हमने इतने लंबे समय तक अपना करियर खुद बनाया है।"

Priyanka Chopra-Nick Jonas perform Diwali puja at their Los Angeles home.  See photos | Entertainment News,The Indian Express

जब प्रियंका से पूछा गया कि कैसे निक ने उनके लिए खास चीजें की हैं? प्रियंका ने कहा कि ऐसा करने में उनके पति कमाल है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके "कठिन" समय में जब वह लंदन में अपने काम में काफी बीजी चल रही थी, तब निक अपना सारा काम छोड़ कर उनके लिए समय निकालते थे और उनसे मिलने आते थे। निक एक दिन के लिए भी प्रियंका से मिलने पहुंच जाते थे उनके साथ रात का खाना खाते थे और वापस लौट जाते थे।

Created On :   2 Dec 2021 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story