एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मेट गाला में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, रेड कारपेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती आएंगी नजर

Priyanka Chopra will attend Met Gala with actress Alia Bhatt, will be seen spreading beauty on the red carpet
एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मेट गाला में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, रेड कारपेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती आएंगी नजर
मेट गाला 2023 एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मेट गाला में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, रेड कारपेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज "सिटाडेल" को लेकर सुर्खियों में है। फैंस बेसब्री से उनकी सीरीज को देखने का इंतजार कर रहे हैं सीरीज कल 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। प्रियंका इन दिनों सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फैशन की सबसे बड़ा नाइट आउट' कहलाए जाने वाले मेट गाला इवेंट 2023 में शिरकत करेंगी। प्रियंका एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ इस फंक्शन में शामिल होंगी। मेट गाला एक हाई प्रोफाइल इवेंट हैं, जिसे हर साल मई के पहले हफ्ते में ऑर्गनाइज किया जाता है और इस साल भी इसे 1 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में ऑर्गनाइज किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मेट गाला में प्रियंका की एंट्री कंफर्म !
फैंस के लिए ये दोगुनी खुशी है। आलिया और प्रियंका दोनों ही मेट गाला के रेड कार्पोट पर वॉक करती नजर आएंगी। वैराइटी के सीनियर कल्चर और इवेंट्स एडिटर मार्क मैल्किन ने खुलासा किया है कि प्रियंका चोपड़ा भी मेट गाला का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी है। मार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा, 'कंफर्म। प्रियंका चोपड़ा ने अभी मुझे बताया कि वह सोमवार को मेट गाला में होंगी'। इसके अलावा मार्क ने ट्वीट में ये भी बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने उनसे अपने लुक को लेकर भी बात की जो, थीम बेस्ड होगा।

आलिया भट्ट करेगीं डेब्यू
बता दें कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में तीन बार शामिल हो चुकी हैं वहीं ये उनका चौथा राउंड होगा। वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस इवेंट का हिस्सा रह चुकीं हैं। इस साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मेट गाला 2023 में डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया इवेंट में डिजाइनर प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए हुए कपड़ों में नजर आएंगी। वहीं आलिया जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाली है। वे इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt(@aliaabhatt)

निक भी होंगे शामिल?
इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के प्रमोशन के लिए अलग अलग लुक्स में नजर आ रही हैं। अब मेट गाला में शामिल होने की खबर के बाद फैंस उनके अलग-अलग अंदाज देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हर साल मेट गाला की अलग-अलग थीम रखी जाती हैं और इस साल भी इसकी थीम कुछ हटके ही रखी गई है जो है 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी'। मेट गाला थीम में कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ऐसे में सभी स्टार्स बेहतरीन फैशनेबल आउटफिट्स में देखा जाएगा। वहीं प्रियंका के मेटगाला में शामिल होने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि, उनके साथ पति निक जोनस भी इवेंट में शामिल होंगे। इससे पहले भी निक प्रियंका के साथ इवेंट में पहुंचे थे।   
  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका वर्कफ्रांट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म कल 28 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। इसके बाद वह एक रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में काम करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया। इतना ही नहीं प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Created On :   27 April 2023 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story