प्रियंका चोपड़ा को मिला प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग का न्योता

Priyanka Chopra will attend the royal wedding to Prince Harry
प्रियंका चोपड़ा को मिला प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग का न्योता
प्रियंका चोपड़ा को मिला प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग का न्योता

 

डिजिटल डेस्क, लंदन । अगले महीने की 19 तारीख को ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रिंस हैरी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेगन मार्कल से शादी कर रहे हैं। इस रॉयल वेडिंग की चर्चा पिछले काफी वक्त से हो रही है, लेकिन भारत में इस वेडिंग की सुर्खियां बनने की एक और वजह प्रियंका चोपड़ा बन गईं हैं। दरअसल इस शाही शादी में शरीक होने के लिए भारत की इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा को न्योता दिया गया है। इस इनविटेशन की खबर खुद पीसी ने दी है। बता दें कि प्रियंका को ये न्योता मेगन मार्कल की और से दिया गया है। प्रियंका मेगन मार्कल की करीबी है। मेगन ने खुद उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है। ये शादी लंदन में होगी।

 

prince harry and meghan के लिए इमेज परिणाम

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका को मेहमानों की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल किया गया है। प्रियंका मेगन की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस खास दिन के लिए अपनी ड्रेस का सिलेक्शन कर लिया है? तो उन्होंने कहा कि अभी वो इसी काम में लगी हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि क्या वो इस समारोह में शामिल होंगी? उन्होंने जवाब दिया कि जब वो उन्हें वहां देखेंगे तो खुद ब खुद जान जाएंगे। बता दें कि अमेरिकी शो और हॉलीवुड फिल्म करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका की ख्याति बढ़ी है। हालांकि, क्या ब्राइड्समेड्स (दुल्हन की सहेलियों) में वह भी मौजूद होंगी, इस सवाल पर उन्होंने अब तक चुप्पी मार रखी है। अब तो यह वक्त ही बताएगा कि बेस्ट फ्रेंड की इस शादी में वह उनके साथ वहां खड़ी होंगी या फिर नहीं। 

 

priyanka chopra and meghan के लिए इमेज परिणाम

 

कौन है मेगन मार्कल ?

मेगन मार्कल हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। मेगन मार्कल ब्रिटिश शाही घराने की अब तक की कई बहुओं से अलग हैं। जो बातें उन्हें दूसरी बहुओं से जुदा बनाती हैं वो ये हैं कि वो न सिर्फ अदाकारा हैं बल्कि अमेरिकी भी हैं। वो तलाकशुदा होने के अलावा अमेरिकी-अफ्रीकी नस्ल की है। गोरे पिता और काली मां की औलाद हैं। मेगन मार्कल हॉलीवुड स्टार हैं। उनका पूरा नाम राशेल मेगन  मार्कल  है। उन्होंने अमेरिकी टेलीवीजन की दुनिया में लंबा वक्त बिताया है। मेगन मार्कले ने वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी और हैरी की पहली मुलाकात अफ़्रीका में हुई, यहीं दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 

 

संबंधित इमेज

 

पहले भी तलाकशुदा महिला बनी है ब्रिटेन की बहू

शाही परिवार में यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब कोई तलाकशुदा महिला की शादी शाही खानदान में हो रही है। इससे पहले 1936 में किंग एडवर्ड अष्टम ने वालिस सिम्पसन से शादी की थी जो एक तलाकशुदा महिला थीं।

 

किंग एडवर्ड अष्टम ने वालिस सिम्पसन के लिए इमेज परिणाम

Created On :   26 April 2018 7:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story