प्रियंका ने अपने नए हेयरस्टाइल को किया फ्लॉन्ट

Priyanka flaunts her new hairstyle
प्रियंका ने अपने नए हेयरस्टाइल को किया फ्लॉन्ट
प्रियंका ने अपने नए हेयरस्टाइल को किया फ्लॉन्ट
हाईलाइट
  • प्रियंका ने अपने नए हेयरस्टाइल को किया फ्लॉन्ट

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा कीं जिसमें वह अपने नए हेयरकट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका एक नए हेयरकट में अपनी लटों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

अपने पोस्ट को कैप्शन देते हए प्रियंका लिखती हैं, न्यू हेयर, डोंट केयर।

प्रियंका का यह नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिनमें इंडस्ट्री से उनके दोस्त व सहकर्मी भी शामिल रहे हैं।

अभिनेत्री पत्रलेखा ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक हार्ट-आई ईमोजी पोस्ट किया है।

तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया है, आप प्यारी दिख रही हैं प्रियंका।

एक ने लिखा है, हेयरकट आप पर काफी फब रहा है।

प्रियंका ने हाल ही में ऐलान किया कि उन्होंने अपने संस्मरण पर काम खत्म कर लिया है, जिसका शीर्षक अनफिनिश्ड है। प्रियंका अब इसे जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

 

एएसएन/आरएचए

Created On :   12 Sep 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story