दिल्ली में आज प्रियंका-निक का रिसेप्शन, जानिए क्या रहेगा खास

दिल्ली में आज प्रियंका-निक का रिसेप्शन, जानिए क्या रहेगा खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपना पहला रिसेप्शन मंगलवार (4 दिसंबर) को दिल्ली में देने जा रहे हैं। इस रिसेप्शन में सबसे खास बात होगी पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी। जी हां निकयंका ने अपने रिस्पेशन में पीएम मोदी को इनवाइट किया है। ये दूसरी बार होगा जब पीएम मोदी किसी एक्ट्रेस की शादी में शामिल होंगे। इससे पहले पीएम मोदी इससे पहले विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हो चुके हैं। पीएम अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।

 

जोधपुर में शादी के बंधन में बंधन के बाद सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनास दिल्ली पहुंचे चुके हैं। इस रिसेप्शन में पीएम के अलावा बॉलीवुड समेत कई जानी मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।इसके बाद प्रियंका और निक एक और रिसेप्शन मुंबई में देंगे, हालांकि ये रिसेप्शन किस दिन होगा फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि निक और प्रियंका ने शनिवार को राजस्‍थान के जोधपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अगले दिन हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी की थी। इस स्टार कपल ने शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को चुना था।


 

मोदी के अलावा ये दो मेहमान भी होंगे खास

पीएम मोदी के अलावा 2 और ऐसे नाम है जिनके रिसेप्शन में शामिल होने पर खूब चर्चा हो रही है। इनमे सबसे पहले है सोनाली बेंद्रे। पांच महीने से अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे देश लौट चुकी हैं। सोमवार को ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने इंडिया वापस आने की खुशी सोशल मीडिया पर भी जताई। आपको याद होगा कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली से मिलने भी गई थीं। और ऐसा एक नहीं कई बार हुआ। प्रियंका सोनाली की ननद सृष्टि आर्या की क्लोज फ्रेंड भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस पार्टी में वो सोनाली को बुला सकती हैं और हो सकता है वो आएंगी भी।

 

द रॉक भी बढ़ाएंगे रौनक

हॉलीवुड एक्टर और द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन का दावा है कि उन्हीं के कारण प्रियंका और निक में अफेयर हुआ। हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी। वैसे जॉनसन निक और प्रियंका, दोनों के ही करीबी हैं। जॉनसन ने प्रियंका के साथ "बेवॉच" में काम किया और निक के साथ "जुमानजी" फिल्म में जुड़े।
 

Created On :   4 Dec 2018 5:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story