इन दो शहरों में होगा प्रियंका-निक का ग्रैंड रिसेप्शन

Priyanka-Nicks Grand Reception will be done in these two cities
इन दो शहरों में होगा प्रियंका-निक का ग्रैंड रिसेप्शन
इन दो शहरों में होगा प्रियंका-निक का ग्रैंड रिसेप्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर-दीपिका ने शादी इटली के लेक कोमो में की और रिसेप्शन का इंतजाम बेंगलुरू और मुंबई में किया। इनकी शादी और रिसेप्शन की खूब चर्चा हो रही है। शादी की बात चली है तो बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अगले महीने शादी करने जा रही है। इनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चा है। पीसी अपने ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर-एक्टर निक जोनास से शादी करने जा रही हैं। प्रियंका-निक 2 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। अगस्त में दोनों का रोका हुआ था और अब शादी भी दोनो हिंदू रिती-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। जहां ज्यादातर सिलेब्रिटीज देश के बाहर जा कर शादी कर रहे हैं, वहीं निक-पीसी ने राजस्थान के जोधपुर शहर को चुना है। अपनी दुल्हनियां को ले जाने के लिए निक भारत आ चुके हैं। 

 

शादी के साथ इनका रिसेप्शन कहां होगा ये सवाल सभी के मन में घूम रहा है। ये तो तय है कि दोनों की शादी का रिसेप्शन काफी ग्रैंड होने वाले हैं, लेकिन कहां? आपको बता दें कि दीपवीर की ही तरह पीसी-निक भी दो रिसेप्शन देने की प्लांनिग कर रहे हैं। पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगा।

 

ये खुलासा बॉम्बे टाइम्स ने शादी के शेड्यूल में किया है। जिसके मुताबिक, "29 नंवबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी, 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी और 2 दिसबंर को निक-प्रियंका शादी के बंधन में बंधेंगे।" प्रियंका की शादी में बॉलीवुड से पहुंचने वाले मेहमानों में सलमान खान, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों ने नामी सेलेब्स को शादी का न्योता दिया है। प्रियंका-निक दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। पहली हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिसंबर को हिंदू शादी के बाद 3 तारीख को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। दोनों सेरेमनी एक ही वेन्यू पर होगी।

 

खबरें हैं कि 25-26 नवंबर को प्रियंका अपनी फिल्म ""स्काई इ पिंक"" का शूट खत्म करेंगी। 27 तारीख को वे एक चैरिटी इवेंट का हिस्सा बनेंगी। फिर वो 28 नवंबर को जोधपुर रवाना होंगी। 29 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

 

Created On :   24 Nov 2018 7:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story