प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी समर सेल्फी

Priyanka shared her summer selfie on Instagram
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी समर सेल्फी
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी समर सेल्फी
हाईलाइट
  • प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी समर सेल्फी

लॉस एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर एक समर सेल्फी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका पूल के पास ब्लैक रोब और सनग्लास के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ अभिनेत्री लिखती हैं, जब गर्मियों में मैं तुमसे मिलती हूं। प्रियंका की इस तस्वीर को अब तक 1,489,686 लाइक मिल चुके हैं।

प्रियंका ने हाल ही में ट्वीट कर यह बताया कि उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर असम व बिहार में बाढ़ राहत संगठनों की मदद की है और साथ ही प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से भी मदद के लिए आगे आने को कहा।

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविन्द अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

Created On :   31 July 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story