प्रियंका ने शेयर किया इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो, लिखा 'नए साल का नया लुक'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ करती ही रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका अपने नए लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है, जिसमें वह बिल्कुल स्टनिंग दिख रही हैं।
वीडियो में बालों को लहराती दिखी प्रियंका
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपने नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अपने रंगीन बालों को पलटकर अपना नया लुक दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में पॉप सेंसेशन एरियाना ग्रांडे का गाना बज रहा है, जिस पर वे अपने न्यू हेयर के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं। स्टोरी शेयर करती एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ""नया साल नया बाल।"" साथ ही उन्होने इंस्टाग्राम यूजर traceycunningham1 को मेंशन भी किया। एक्ट्रेस के शेयर किए गए वीडियो को देख ऐसा लगता है कि मानों वह अभी भी नए साल के सेलिब्रेशन में खोई हुई है।
कुछ दिन पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन से चर्चा में थी
कुछ दिनों पहले प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ किए गए न्यू ईयर सेलिब्रेशन की वजह से फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई थी। इस सेलिब्रेशन को प्रियंका ने पहले ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होने इस पल का आनन्द साथ में लिया था। एक तस्वीर में प्रियंका निक की गोद में आराम करती नजर आ रही है। वही दूसरी तस्वीर में वे निक के साथ पोज देती नजर आ रही है। इस कपल के साथ नताशा पूनावाला और कैवानुघ जेम्स भी थे।
प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट
बात अगर प्रियंका के काम कि की जाए तो एक्ट्रेस 2022 में कई प्रोजेक्ट पर दिखने वाली है। "द मैट्रिक्स पुनरुत्थान" में अभिनय के बाद वे पहली बार फरहान अख्तर की "जी ले जरा" में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली है। साथ ही वह "द एक्टिविस्ट शो" में एक होस्ट के रूप में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं।
Created On :   10 Jan 2022 5:51 PM IST