रजनीकांत रुटीन चेकअप के लिए कावेरी अस्पताल में हुए अस्पताल में भर्ती

Rajinikanth hospitalized for routine checkup
रजनीकांत रुटीन चेकअप के लिए कावेरी अस्पताल में हुए अस्पताल में भर्ती
अभिनेता की तबियत का हाल रजनीकांत रुटीन चेकअप के लिए कावेरी अस्पताल में हुए अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। अभिनेता रजनीकांत को गुरुवार को नियमित जांच के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके प्रचारक के मुताबिक, रजनीकांत को गुरुवार शाम को रुटीन चेकअप के लिए यहां कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिनेता की पत्नी लता रजनीकांत ने एक तमिल समाचार चैनल को बताया कि 70 वर्षीय दिग्गज अभिनेता को नियमित जांच के लिए एक दिन के लिए भर्ती कराया गया।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित रजनीकांत ने गुरुवार को हाल ही में ट्वीट किया कि उन्होंने बुधवार को अपने पोते के साथ अपनी फिल्म अन्नात्थे देखी जो अभी रिलीज नहीं हुई है।

(आईएएनएस)

Created On :   28 Oct 2021 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story