रकुल प्रीत सिंह ने अटेंड की मेडिकल कक्षाएं

Rakul Preet Singh attended medical classes for DOCTOR G
रकुल प्रीत सिंह ने अटेंड की मेडिकल कक्षाएं
डॉक्टर जी रकुल प्रीत सिंह ने अटेंड की मेडिकल कक्षाएं
हाईलाइट
  • रकुल प्रीत सिंह ने डॉक्टर जी के लिए अटेंड की मेडिकल कक्षाएं

डिजिटल डेस्क,मुंबई। हाल में ही डॉक्टर जी से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का लुक रिलीज किया गया। उन्होंने फिल्म में अपने चरित्र को सच्चा बनाने के लिए मेडिकल कक्षाओं में दाखिला लिया है।

डॉक्टर फातिमा बनने के लिए रकुल ने अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस फैमिली एंटरटेनर के लिए चिकित्सा शब्दावली और कुछ महत्वपूर्ण सर्जिकल प्रक्रियाओं की बारीकियां भी सीखी है।

चिकित्सा जगत से जुड़ी हर चीज को स्क्रीन पर प्रामाणिक दिखाने के लिए, निमार्ताओं ने कलाकारों के साथ विशेष सत्र आयोजित करने की व्यवस्था की थी। रकुल, आयुष्मान और अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने पात्रों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण लिया।

रकुल ने कहा कि डॉक्टर जी की शूटिंग एक दिलचस्प अनुभव रहा है। चूंकि मैं एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हूं, इसलिए व्यवहार और कार्यों को सटीक होना चाहिए। पर्दे पर असली भाव लाने के लिए चिकित्सा जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को सीखना अनिवार्य था।

रकुल ने कहा कि डॉक्टर फातिमा बनने का सफर एक अद्भुत प्रक्रिया थी जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी।

 

(आईएएनएस)

Created On :   17 Sep 2021 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story