Ramayan: रावण की ट्विटर पर एंट्री, फैन्स ने किया खुले हाथों से स्वागत, ट्रेंड करने लगा #RavanOnTwitter

Ramayan’s Ravan Aka Arvind Trivedi Makes His Debut on Twitter
Ramayan: रावण की ट्विटर पर एंट्री, फैन्स ने किया खुले हाथों से स्वागत, ट्रेंड करने लगा #RavanOnTwitter
Ramayan: रावण की ट्विटर पर एंट्री, फैन्स ने किया खुले हाथों से स्वागत, ट्रेंड करने लगा #RavanOnTwitter

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 3 मई तक लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में दूरदर्शन पर रामायण का री-टेलीकास्ट किया जा रहा है। इसे लेकर वैसा ही क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है जो 90 के दशक में हुआ करता था। इस बीच रावण की सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एंट्री हो गई है। रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के ट्विटर जॉइन करने के बाद #RavanOnTwitter ट्रेंड कर रहा है। हालांकि ये अकाउंट अभी वैरिफाई नहीं हुआ है।

क्या कहा अरविंद त्रिवेदी ने?
अरविंद त्रिवेदी ने कहा, "बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं ट्विटर पर आया हूं, यह मेरी ओरिजीनिल आईडी है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस ट्वीट को #RavanOnTwitter के साथ #retweet करेगा मैं निःसंकोच उन्हें फॉलो करूंगा। जय सियाराम, ॐ नमः शिवाय। वहीं इस अकाउंट के बायो में लिखा है- "350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और श्रीराम के आशीर्वाद से रामायण में रावण का किरदार निभाया था। दसवीं लोकसभा सदस्य। जय सियाराम"

अरविंद का वीडियो भी हुआ था वायरल
हाल ही में अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह अपने शो रामायण को देखते नजर आ रहे हैं। उनके सामने सीता अपहरण का सीन चल रहा है और यह देखते हुए वह काफी भावुक हो गए हैं। अरविंद त्रिवेदी ये वीडियो देखकर हाथ भी जोड़ते हैं।

अरविंद ने बखूबी निभाया था रावण का किरदार
रामायण में अरविंद ने रावण का किरदार इतना बखूबी निभाया था कि आज भी लोग उसे याद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर अरविंद त्रिवेदी की कभी भी ये इच्छा नहीं थी कि वे रावण का रोल प्ले करें। वे सीरियल में केवट का रोल प्ले करना चाहते थे। मगर रामानंद सागर ने उन्हें रावण का रोल करने को कहा। दरअसल अरविंद की चाल-ढाल और मिजाज में कुछ ऐसा था कि रामानंद सागर उनसे काफी प्रभावित हो गए थे और तुरंत उन्हें रावण के रोल के लिए फिक्स कर दिया था।

 

 

Created On :   19 April 2020 8:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story