रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का फर्स्ट लुक रिलीज, याद आ गया सिंघम

Ranveer singh as Sangram Bhalerao film Simmba first look released
रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का फर्स्ट लुक रिलीज, याद आ गया सिंघम
रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा का फर्स्ट लुक रिलीज, याद आ गया सिंघम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों "सिम्बा" फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। 8 साल के एक्टिंग करियर में रणवीर सिंह पहली बार इस तरह का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं, रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में रणवीर पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा के किरदार में नजर आएंगे।

सिम्बा के लुक में रणवीर की यह पहली तस्वीर है। तस्वीर को महज 3 घंटे में तकरीबन 4 लाख बार से ज्यादा लाइक किया गया है। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- रोहित शेट्टी का हीरो। करण जौहर, रोहित शेट्टी, सारा अली खान और रणवीर सिंह ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी कि फिल्म सिंबा का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। हालांकि रणवीर सिंह का लुक सिंघम जैसा लगता है।  

सिंबा भी एक तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम "टेंपर" था और इसे पुरी जगन्नाध ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 2015 में रिलीज की गई थी, टेंपर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो एक स्मगलर से बहुत प्रेरित है और बाद में सही राह पकड़ लेता है। रणवीर और सारा की यह फिल्म 28 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी और फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी में की जा रही है।

Created On :   10 Jun 2018 7:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story