रणवीर सिंह ने साझा की मंडे माइंडसेट

Ranveer Singh shared Monday Mindset
रणवीर सिंह ने साझा की मंडे माइंडसेट
रणवीर सिंह ने साझा की मंडे माइंडसेट

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी एक सेल्फी साझा करते हुए मंडे माइंडसेट के बारे में बताया।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक बोल्ड सीरियस पोज देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, मंडे माइंडसेट।

रविवार को सुपरस्टार ने साझा किया था कि उनकी 2018 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सिम्बा ऑस्ट्रेलिया और फिजी में फिर से रिलीज होगी।

रणवीर को अगली बार फिल्म 83 में देखा जाएगा। जो 1983 में भारत की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में, रणवीर भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

Created On :   29 Jun 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story