ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में सितारों के रेड कार्पेट लुक्स, किसी ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, तो किसी ने बिखेरे हुस्न के जलवे

Red carpet looks of stars at Oscar Award ceremony, some flaunted baby bump, some flaunted their beauty
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में सितारों के रेड कार्पेट लुक्स, किसी ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, तो किसी ने बिखेरे हुस्न के जलवे
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में सितारों के रेड कार्पेट लुक्स, किसी ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, तो किसी ने बिखेरे हुस्न के जलवे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 की अनाउंसमेंट हो गई है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक ऑस्कर की धूम रही।ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग तो 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का के लिए अवॉर्ड जीता। इस दौरान ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में कई सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे। रिहाना ने कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में  बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, तो वहीं दीपिका भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। इसी के साथ एक्टर राम चरण भी अपनी बाइफ के साथ शानदार लुक में नजर आएं। सितारों की शानदार तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑफ शोल्डर फिश कट गाउन में ‘ऑस्कर 2023’ में पहुंची। डायमंड नेकलेस और मैसी हेयरबन के साथ दीपिका ने अपने लुक को पूरा किया था। दीपिका ऑस्कर्स 2023 में प्रजेंटर के रुप में वहां पहुंची थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

एक्टर राम चरण भी अपनी प्रेगनेंट वाइफ के साथ सेरेमनी में पहुंचे। इस दौरान उनकी वाइफ ऑफवाइट आउटफिट में सुंदर नजर आईं वहीं रामचरण भी कोट और पेंट में हेंडसम लगे। 

रिहाना  ‘ऑस्कर 2023’ में ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन में टू पीस के साथ नेट का टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था। अपने लुक को उन्होंने हेयरबन और रेड लिप्स के साथ निखारा था। वे हमेशा अपने युनिक आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NRJ Georgia (@nrjgeorgia)

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा ‘ऑस्कर 2023’ में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने बोल्ड आईज, रेड लिप्स से अपने लुक को पूरा किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NRJ Georgia (@nrjgeorgia)

हॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा रिन्ना ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023’ में एक यूनिक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने क्रीम और ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी, जिसे उन्होंने हाई हील्स से स्टाइल किया। बोल्ड आईज और न्यूड मेकअप में वह कमाल की लग रही हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस एरियाना डेबोसप्लंजिंग नेकलाइन वाली व्हाइट कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनकर ‘ऑस्कर 2023’ के कार्पेट पर जलवा बिखेरा। हेयर बन के साथ न्यूड मेकअप में शानदार लग रहीं थी। 

पाकिस्तानी एजुकेशनल एक्टिविस्ट और नोबेल प्राइज विनर मलाला युसुफजई सिल्वर कलर की ड्रेस में दिखीं। उन्होंने कम मेकअप के साथ हल्का रेड लिपशेड रखा था। 

मैक्सिकन-अमेरिकन एक्ट्रेस सलमा हायेक ऑरेंज कलर की शिमरी ड्रेस पहनकर अवॉर्ड्स’ की शोभा बढ़ाने पहुंची थीं। खुले बाल और पीच लिप्स में वह बेहद सुंदर लग रहीं थी। 

अमेरिकन एक्ट्रेस मिशेल विलियम्स भी वाइट कलर के गाउन में बेहद ही सुंदर लगीं। उन्होंने डायमंड नेकपीस के साथ रेड लिप्सटिक लगा कर अपने लुक को कंप्लीट किया। 

ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री, फैशन मॉडल और सिंगर निकोल किम्पेल भी एंटोनियो बंडारेस के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का खूबसूरत गाउन पहना था। 

इंग्लैंड की मॉडल एक्ट्रेस सिंगर कारा डेलेविंगने भी अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंची। इस दौरान वे रेड कलर के बहतरीन ऑउफिट में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर डायमंड और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया।  

Created On :   13 March 2023 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story