इस वैलेंटाइन साथ होंगे सलमान और कटरीना

इस वैलेंटाइन साथ होंगे सलमान और कटरीना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इन दिनों सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी अ​पकमिंग फिल्म भारत में बिजी हैं। सलमान और कटरीना फिलहाल दोनों अच्छे दोस्त है, लेकिन एक समय वह भी था जब दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कई साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों का ब्रेकअप निजी कारणों के कारण हुआ। खास बात यह है कि इस बार वैलेंटाइन पर दोनों साथ होंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बार दोनों, प्यार के इस खास दिन वैलेंटाइन डे पर अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। अपनी शादी का एक सीक्वेंस शूट करने के बाद, 14 फरवरी को सलमान और कटरीना अगला सीक्वेंस शूट करने वाले हैं। इस दौरान वे पूरा दिन साथ रहेंगे। उनके साथ सुनील ग्रोवर, तब्बू और जैकी श्रॉफ साथ में शूटिंग करेंगे।

आपको बता दें कि फिल्म को आबू धाबी, पंजाब और दिल्ली में शूट किया गया है और फिल्म का फाइनल शेड्यूल मुंबई में शूट किया जा रहा है। मुम्बई में ही दिल्ली जैसा सेट लगाया गया है। यह फिल्म पांच जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साउथ कोरियन मूवी ""ओड टू माई फादर"" का रीमेक है।

दर्शकों को सलमान की इस​ फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले 25 को फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा भी थी, लेकिन उनकी शादी के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। सलमान और कटरीना की जोड़ी को इससे पहले कई फिल्मों में देखा जा चुका है। दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है। आखिरी बार दोनों एक साथ फिल्म "टाइगर जिंदा है" में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 

Created On :   13 Feb 2019 8:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story