Big boss 13: घर में घुसकर सलमान ने किया ऐसा काम, फैंस देखकर होंगे निराश

Salman Khan In Bigg Boss House And Cleaning The House
Big boss 13: घर में घुसकर सलमान ने किया ऐसा काम, फैंस देखकर होंगे निराश
Big boss 13: घर में घुसकर सलमान ने किया ऐसा काम, फैंस देखकर होंगे निराश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन ​रिएलिटी शो बिग बास में दर्शकों को इस बार कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो उन्होंने आज तक नहीं देखा। दरअसल, इस बार शो में सलमान एक होस्ट के रुप में नहीं बल्कि एक अलग अंदाज में नजर आएंगे, जिसे देखकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं। इस बार वीकेंड के वार में सलमान घर के अंदर जाएंगे और खुद बिग बास के घर की सफाई करेंगे। इस बात की जानकारी चैनल द्वारा शेयर किए गए वीडियो से मिली। 

वीडियो के अनुसार सलमान के साथ दो क्रू मेम्बर भी होंगे। सलमान किचन में जाकर किचन साफ करते हैं, फिर फ्रीज साफ करते नजर आते हैं। घरवाले उन्हें देखकर हैरान होते हैं और ऐसा करने के लिए मना भी करते हैं। लेकिन सलमान नहीं मानते और फ्रीज में रखी खराब सब्ज्यिों को बाहर निकाल कचरे में डालते हैं। सलमान सिर्फ किचन तक ही सीमित नहीं रहते, वे बाथरुम एरिया में जाकर भी सफाई करते हैं और बोलते हैं देखों... क्या हालत बना रखी है। जिस वक्त सलमान सफाई करते हैं, उस वक्त सभी कंटेस्टेंट बेडरुम में होते हैं। 

सफाई के बाद जब सलमान वापस होस्टिंग के लिए जाते हैं तो आसिम उन्हें सॉरी कहते हैं। लेकिन सलमान कहते हैं "सॉरी किसलिए!" यहां सब खुद को "तीस मार खां" समझते हैं। 

बता दें इस बार कंटेस्टेंट की लड़ाई झगड़े के चलते वे काम करने में आना कानी कर रहे थे। घर में गंदगी बढ़ती जा रही थी।  इसलिए घर की सफाई का मोर्चा सलमान ने अपने हाथों में लिया। इस वक्त शो की कप्तान शहनाज हैं। बिग बॉस का यह ए​पिसोड आगे क्या मोड़ लेगा। यह तो आपको शो में ही देखना होगा। 

Created On :   29 Dec 2019 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story