सलमान ने की रणवीर की तारीफ, कहा असली सुपरस्टार हैं रणवीर सिंह

सलमान ने की रणवीर की तारीफ, कहा असली सुपरस्टार हैं रणवीर सिंह

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रणबीर सिंह अपने दमदार अभिनय और शरारती अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं वे अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते रहते हैं। उनकी फैन लिस्ट बहुत लंबी है और दीपिका से शादी के बाद तो उनकी जिंदगी ही बदल गई है। बॉलीवुड के कई स्टार्स भी रणवीर के अभिनय के दिवाने है। अब इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम जुड़ चुका है। 

सलमान ने कहा कि रणवीर सिंह एक सुपरस्टार है। शाहरुख, आमिर खान और अक्षय की तरह ही रणवीर में भी काम करने की क्षमता है। मैं भी बहुत सारे लोगों को लांच करता हूं पर मैं यूं ही किसी को काम नहीं देता हूं। पहले उनमें काम करने की क्षमता देखता हूं। उसके बाद ही उन्हें फिल्मों में लेता हूं। सभी लोग शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नहीं हैं। रणवीर सिंह के लिए सलमान का कॉम्प्लिमेंट सच में बड़ा है। हालही में सलमान और रणवीर आकाश अंबानी की शादी में साथ नजर आए थे। दोनों को साथ में बहुत मस्ती करते हुए देखा गया था। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय अपनी फिल्म भारत में बिजी है। उनके साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म में कटरीना और सलमान की शादी दिखाई गई है, जो उनके फैंस के लिए सरप्राइज होगी। इसके अलावा वे फिल्म नोटबुक भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक गाना सलमान ने खुद गाया है। वहीं रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 1983 में हुए विश्वकप पर आधारित है। फिल्म के लिए रणवीर ने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। रणवीर ने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2010 में फिल्म "बैंड बाजा बरात" से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। 

Created On :   17 March 2019 3:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story