VIDEO : सलमान, शाहरुख या विराट, जानिए किसने 2017 में की सबसे ज्यादा कमाई

VIDEO : सलमान, शाहरुख या विराट, जानिए किसने 2017 में की सबसे ज्यादा कमाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2017 कई फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ी सौगात देकर गया है। फिल्मों की बात करें तो कमाई के मामले में साल 2017 पूरी तरह से बाहुबली-2 के ही नाम रहा है। साल 2017 की शुरुआत श्रद्धा कपूर की "ओके जानु", शाहरुख खान की फिल्म "रईस" और रितिक रोशन की "काबिल" से हुई थी। जबकि साल 2017 की शानदार विदाई सबके भाईजान सुपरस्टार सलमान खान ने टाइगर जिंदा से दी है। क्रिकेट की दुनिया में भी भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कायम किए हैं। आईए हम आपको बताते हैं कि कमाई के मामले में किस दिग्गज ने साल 2017 में टॉप किया है...

 


1. सलमान खान
एक्टर सलमान खान कमाई के मामले में सुल्तान साबित हुए। साल 2017 में सलमान की कमाई सबसे अधिक 232.83 करोड़ रुपए रही। साल 2016 में यह कमाई 270.33 करोड़ रुपए थी।

 

2. शाहरुख खान
एक्टर शाहरुख खान ने साल 2017 में 170.5 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 221.75 करोड़ रुपए थी।

 

3. विराट कोहली
क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2017 में 100.72 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 134.44 करोड़ रुपए थी।

 

4. अक्षय कुमार
एक्टर अक्षय कुमार ने साल 2017 में 98.25 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 203.02 करोड़ रुपए थी।

5. सचिन तेंदुलकर
पूर्व क्रिकेटर तेंदुलकर ने साल 2017 में 82.5 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 58 करोड़ रुपए थी।

 

6. आमिर खान
एक्टर आमिर खान ने साल 2017 में 68.75 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 की कमाई का पूरा आंकड़ा मौजूद नहीं है।

 

7. प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में 68 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 76 करोड़ रुपए थी।

8. एमएस धोनी
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2017 में 63.77 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 122.48 करोड़ रुपए थी।

 

9. रितिक रोशन
वर्ष 2017 की फिल्म काबिल से शुरुआत करने वाले एक्टर रितिक रोशन ने इस साल में 63.12 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 90.25 करोड़ रुपए थी।

10. रणबीर सिंह
एक्टर रणबीर सिंह ने साल 2017 में 62.63 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 67.41 करोड़ रुपए थी।

 

11. दीपिक पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में 59.45 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 69.75 करोड़ रुपए थी।

12. एआर रहमान
संगीतकार और गायक रहमान की कमाई साल 2017 में 57.63 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 37.5 करोड़ रुपए थी।

 

13. पीवी सिंधु
बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु की कमाई साल 2017 में 57.25 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 3.42 करोड़ रुपए थी।

14. रणवीर कपूर
एक्टर रणवीर कपूर ने साल 2017 में 55.33 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 55.5 करोड़ रुपए थी।

15. एसएस राजामौली
फिल्म बाहुबली के निर्देशक राजामौली ने साल 2017 में 55 करोड़ रुपए की कमाई की। साल 2016 में यह सूची में शामिल नहीं थे।

 

16. अजय देवगन
एक्टर अजय देवगन ने साल 2017 में 48.83 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 8.1 करोड़ रुपए थी।

17. अरिजीत सिंह
संगीतकार और गायक अरिजीत सिंह ने साल 2017 में 48.67 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में यह कमाई 60.15 करोड़ रुपए थी।

18. कपिल शर्मा
टीवी और बड़े पर्दे पर सक्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2017 में 48 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में कमाई 30.16 करोड़ रुपए थी।

19. वरुण धवन
एक्ट्रेस वरुण धवन ने साल 2017 में 43.5 करोड़ रुपए कमाए। साल 2016 में कमाई 25 करोड़ रुपए थी।

20. अमिताभ बच्चन
बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने साल 2017 में 40 करोड़ रुपए की कमाई की। साल 2016 में कमाई 32.62 करोड़ रुपए।

 

21. आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कमाई साल 2017 में 39.88 करोड़ रुपए रही। साल 2016 में कमाई 17.83 करोड़ रुपए थी।

 

22. प्रभाष
बाहुबली सीरीज से धूम मचाने वाले एक्टर प्रभाष की कमाई साल 2017 में 36.25 करोड़ रुपए रही। साल 2016 में इनकी कमाई का आंकड़ा मौजूद नहीं है।

23. रविचंद्रन अश्विन
क्रिकेटर अश्विन की कमाई साल 2017 में 34.67 करोड़ रुपए रही। साल 2016 में कमाई 15.55 करोड़ रुपए थी।

24. रवींद्र जडेजा
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की कमाई साल 2017 में 34.58 करोड़ रुपए रही। साल 2016 में कमाई 7.53 करोड़ रुपए थी।

 

25. सूर्या (एक्टर)
साउथ के सुपरस्टार एक्टर सूर्या की कमाई साल 2017 में 34 करोड़ रुपए रही। साल 2016 में कमाई 38.5 करोड़ रुपए थी।

Created On :   29 Dec 2017 6:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story