खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे सलमान खान

By - Bhaskar Hindi |20 July 2020 12:03 PM IST
खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे सलमान खान
हाईलाइट
- खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे सलमान खान
मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सलमान खान खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में इस बारे में अपना अनुभव साझा किया है।
लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे सलमान खान वीडियो में ट्रैक्टर पर बैठकर जमीन की जुताई करते हुए देखे जा सकते हैं।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, खेती। वहीं क्लिप में वह गुलाबी टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।
उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के कई कमेंट आए।
एक यूजर ने लिखा, आप महान हो।
अन्य ने लिखा, प्रेरणा, किसान सल्लू।
कुछ दिन पहले सलमान ने सभी किसानों का सम्मान करते हुए खेत से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।
Created On :   20 July 2020 5:33 PM IST
Tags
Next Story